इलेक्शन

Video: बिहार चुनाव को लेकर तेज प्रताप का बड़ी भविष्यवाणी? बताया- कितनी पार्टी जीतेगी JJD; NDA-महागठबंधन को लेकर क्या बोले?

Bihar Election 2025: जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार और पार्टी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा, “हम जीतेंगे। हमारी पार्टी 10 से 15 सीटें जीतने जा रही है।” ​​ जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राज्य में सरकार कौन बनाएगा, तो तेज प्रताप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “देखिए क्या होता है। 14 नवंबर को सबकुछ साफ हो जाएगा।

Image

तेज प्रताप यादव ने बताया कितनी सीटें जितेगी JJD। (PTI)

Photo : PTI

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को वोटिंग 11 नवंबर को है। 20 जिलों की 122 सीट पर होने वाले मतदान के लिए प्रचार रविवार शाम पांच बजे थम गया। इसी बीच महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार और पार्टी प्रमुख तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी पार्टी इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा, “हम जीतेंगे। हमारी पार्टी 10 से 15 सीटें जीतने जा रही है।”

चुनावी नतेजी पर तेज प्रताप ने क्या कहा?

जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राज्य में सरकार कौन बनाएगा, तो तेज प्रताप ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “देखिए क्या होता है। 14 नवंबर को सबकुछ साफ हो जाएगा। परिणाम उसी दिन आएंगे। मैं सर्वज्ञ नहीं हूं, इसलिए अभी कुछ नहीं कह सकता।”

तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने अलग राजनीतिक अभियान के जरिए सुर्खियों में हैं। महुआ सीट पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है, जहां से उन्होंने एक बार फिर किस्मत आजमाने का फैसला लिया है।

चुनाव से पहले तेजस्वी ने EC पर क्या साधा निशाना?

इससे पहले तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान के चार दिन बाद भी मतदान करने वाले मतदाताओं का लिंग-वार डेटा सार्वजनिक न करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग की आलोचना की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों पर बात नहीं की और अपने चुनाव प्रचार के दौरान नकारात्मक राजनीति की।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा, चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चार दिन बीत जाने के बाद भी 6 नवंबर को मतदान करने वाले मतदाताओं का लिंग-वार डेटा सार्वजनिक नहीं किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है। पहले, यह तुरंत उपलब्ध करा दिया जाता था।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article