LIVE

Bihar Chunav 2025 Voting: बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न, 64.46 फीसदी हुई वोटिंग

Bihar Chunav Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर संपन्न हुआ। सीएम नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में वोट डाला तो लालू फैमिली ने भी मतदान किया तो तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, सम्राट चौधरी सहित कई दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Bihar Election 1 Phase

Bihar Chunav 2025 Voting: बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न, 64.46 फीसदी हुई वोटिंग

Bihar Chunav Phase 1 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर संपन्न हुआ। सीएम नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में वोट डाला तो लालू फैमिली ने भी मतदान किया तो तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, अनंत सिंह, सम्राट चौधरी सहित कई दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

NOV 06, 2025 19:10 IST

बिहार में पहले चरण का मतदान संपन्न, 60.25 फीसदी हुई वोटिंग

NOV 06, 2025 18:33 IST

एक बार फिर से बिहार में NDA की मजबूर सरकार बनने जा रही: चिराग पासवान का बड़ा दावा

NOV 06, 2025 18:03 IST

बिहार में प्रथम चरण के चुनाव में 5:00 बजे तक 60.13 मतदान प्रतिशत

बिहार में प्रथम चरण के चुनाव में 5:00 बजे तक 60.13 मतदान प्रतिशत की खबर सामने आई है। क्षेत्रवार वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो- मधेपुरा 65.74,सहरसा 62.65,दरभंगा 58.38,मुजफ्फरपुर 65.23,गोपालगंज 64.96,सिवान 57.41,सारण 60.90,वैशाली 59.45,समस्तीपुर 66.65,बेगूसराय 67.32,खगड़िया 60.65,मुंगेर 54.90,लखीसराय 62.76,शेखपुरा 52.36,नालंदा 57.58,पटना 55.2,भोजपुर 53.24,बक्सर 55.10 प्रतिशत वोटिंग हुई।
NOV 06, 2025 17:28 IST

'हमने पिछले लोकसभा चुनाव के मानक को किया पार', सुनिए राज्य निर्वाचन विभाग के अपर सचिव ने क्या कुछ कहा

NOV 06, 2025 17:26 IST

तारापुर में मतदान संपन्न, चुनाव अधिकारी ने EVM की सील

NOV 06, 2025 17:19 IST

नदियावां गांव के स्थानीय निवासी ने राजद MLC पर लगाए गंभीर आरोप

NOV 06, 2025 16:32 IST

'जमानत भी हो जाएगी जब्त', जब राजद MLC ने डिप्टी सीएम सिन्हा को सुनाई खरी-खोटी; फिर हुई तीखी बहस

Bihar Chunav 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान के बीच राजद एमएलसी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बीच तीखी नोकझोंक का मामला सामने आया है। दरअसल, जब दोनों नेता आमने-सामने आए तो राजद एमएलसी ने विजय सिन्हा पर गायब रहने का आरोप लगाया और कहा कि जमानत जब्त हो जाएगी। इस पर डिप्टी सीएम ने भी प्रतिक्रिया दी और राजद एमएलसी पर नशे में होने का आरोप लगाया। विजय सिन्हा ने कहा कि दारू पी कर महक रहा है इनका मुंह देखिए... जांच करो इनका....महुआ पिए हैं या जो भी दारू है।
NOV 06, 2025 16:25 IST

बिहार में नीतीश के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में मतदान से एक दिन पहले उनके वर्ष 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव का ‘मातम’ मनाने का मतलब है कि उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्षी महागठबंधन की आसन्न हार का आभास हो गया है। भाजपा नेता ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए जारी मतदान के बीच दावा किया कि राज्य में एक बार फिर उनके समकक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनेगी।
NOV 06, 2025 16:18 IST

पश्चिम चंपारण में 'योगी-योगी' की गूंज

NOV 06, 2025 16:11 IST

'इस बार नौकरी देने वाला मुख्यमंत्री बनने जा रहा', पूर्वी चंपारण में बोले अखिलेश

NOV 06, 2025 16:09 IST

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हुए तो राजग सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी: प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर बिहार विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए गए तो राजग सरकार उखाड़ फेंकी जाएगी और उसकी जगह एक ऐसी सरकार आएगी जो गरीबों , महिलाओं और युवाओं के लिए काम करेगी। उन्होंने यहां एक चुनावी सभा में यह आरोप भी लगाया कि राजग सरकार के मन में बिहार के लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है , जिन्होंने देश के विकास में बहुत योगदान दिया।
NOV 06, 2025 16:06 IST

डिप्टी CM पर हमले को लेकर प्रशासन सख्त, मुंगेर DIG बोले- मामले में FIR दर्ज कर करेंगे जांच

मुंगेर डीआईजी राकेश कुमार ने उपमुख्यमंत्री पर हुए हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही। उन्होंने कहा,"मुझे फोन पर इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई है और मुख्यालय से भी दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं... यहां के जो प्रत्याशी हैं और उपमुख्यमंत्री हैं, उनसे मेरी बात भी हुई है... मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि इस घटना के पीछे जो भी लोग जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ बहुत कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी, जांच भी होगी और और बहुत कड़ी कार्रवाई होगी.
NOV 06, 2025 15:41 IST

53.77 फीसदी वोटर्स ने 3 बजे तक डाला मतदान

NOV 06, 2025 15:28 IST

'लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए कर रहे वोट', छपरा में बोले राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव

NOV 06, 2025 15:25 IST

खान सर ने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 241 पर डाला वोट

NOV 06, 2025 13:38 IST

Bihar Election Live: दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दोपहर 1 बजे तक 42.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि आज पहली फेज की वोटिंग हो रही है।
NOV 06, 2025 12:55 IST

इस बार महिलाएं चुनेंगी मजबूत सरकार: शांभवी चौधरी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने मतदान के दौरान कहा कि मतदान का अधिकार संविधान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा अधिकार है और हर नागरिक को इसका उपयोग जरूर करना चाहिए।
उन्होंने कहा, “वोट डालना बहुत जरूरी है। मैं सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे घरों से निकलें और उस उम्मीदवार को वोट दें, जिसकी विचारधारा से वे खुद को जोड़ते हैं।”
NOV 06, 2025 12:43 IST

Bihar Election: EC ने मतदान केंद्रों पर लगी CCTV कैमरे की निगरानी की

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की। विधानसभा चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
NOV 06, 2025 12:29 IST

Bihar Election Live Updates: कन्हैया कुमार ने बेगूसराय में किया मतदान

NOV 06, 2025 12:17 IST

Bihar Election Live Updates: खगड़िया में चिराग पासवान ने डाला वोट