इलेक्शन

Matihani Assembly Election 2025: क्या है मटिहानी सीट पर समीकरण, जानें किस चरण में होगा मतदान, यहा देखें बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट

Matihani Assembly Election 2025: बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। यहां 6 और 11 नवंबर को मतदान होंगे और 14 नवंबर को मतदान की गणना। इस बीच आइए आपको बिहार की 243 सीटों में से मटिहानी विधानसभा सीट के बारे में बताएं।

Image

मटिहानी विधानसभा सीट (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Matihani Assembly Election 2025: बेगूसराय मटिहानी जिले का एक छोटा सा प्रखंड है। देश के आजाद होने के बाद ऐतिहासिक दृष्टिकोण से मटिहानी का एक विशेष स्थान बन गया। यह वही स्थान है जहां देश में पहली बार बूथ कैप्चरिंग की घटना हुई थी। बूथ कैप्चरिंग की यह घटना 1957 में आयोजित हुए बिहार विधानसभा चुनाव के समय की है। मटिहानी प्रखंड के रचियाही गांव में पहली बार बूथ कैप्चरिंग की गई थी। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर यह किसी कलंक से कम नहीं था। मटिहानी सीट ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। आइए अब आपको मटिहानी विधानसभा सीट और चुनाव की तिथियों के बारे में बताएं।

कब बनी मटिहानी विधानसभा सीट

मटिहानी विधानसभा सीट का 1977 तक अस्तित्व में नहीं थी। इस सीट का गठन ही 1977 में किया गया था और उसी साल पहली बार चुनाव हुआ था। बता दें कि मटिहानी सीट पर पहले चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जीत का सिक्का जमाया था। मटिहानी विधानसभा सीट पर 1977 से 2020 तक 12 बार चुनाव हुए, जिसमें सबसे अधिक बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जीत का झंड़ा लहराया था। दो बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, दो बाद जनता दल, एक-एक बार लोक जनशक्ति पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।

कब होगा मटिहानी सीट पर चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। सीट बंटवारे की भी घोषणा हो गई है। बता दें कि बिहार में 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण के चुनाव 6 नवंबर और दूसरे चरण के चुनाव 11 नवंबर को होंगे। बता दें कि मटिहानी विधानसभा सीट पर चुनाव पहले चरण यानी 6 नवंबर को किए जाएंगे। चुनाव के बाद 14 नवंबर को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी।

मटिहानी विधानसभा चुनाव 2025: उम्मीदवारों की लिस्ट

बिहार चुनाव की तैयारी जोरों से चल रही है। एक-एक कर पार्टियां विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार, मटिहानी विधानसभा सीट पर 2020 में जीत प्राप्त करने वाले राजकुमार सिंह को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है।

मटिहानी चुनाव के रिजल्ट

मटिहानी विधानसभा सीट पर 2020 में हुए बिहार चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के राजकुमार सिंह ने बहुत कम मार्जिन के साथ 2010 और 2015 में जीत हासिल करने वाले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नरेंद्र कुमार सिंह को हराया। बता दें कि 2020 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार सिंह को 61,364 वोट मिले थे, जबकि नरेंद्र कुमार सिंह को 61,031 वोट मिले थे।

उम्मीदवार का नामपार्टी का नाम कुल वोट
राजकुमार सिंह लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)61,364
नरेंद्र कुमार सिंहजनता दल यूनाइटेड (JDU)61,031
राजेंद्र प्रसाद सिंहकम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPM)60,599

मटिहानी विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मटिहानी में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 3,38,858 थी। इसमें अनुसूचित जाती के मतदाता 12.37 प्रतिशत, मुस्लिम मतदाता 12.30 प्रतिशत। बात करें ग्रामीण और शहरी मतदाताओं की मटिहानी में ग्रामीण मतदाता 72.40 प्रतिशत और शहरी मतदाता 27.60 प्रतिशत रहे थे। 2025 में होने वाले चुनाव के दौरान ये संख्या करीब 3,64,329 हो गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article