Bihar Assembly Elections 2025 Dhaka Constituency: ढाका विधानसभा सीट शिवहर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 1952 में हुए चुनाव में यहां कांग्रेस के मौहम्मद एम. विजयी रहे थे। 2015 में यहां से आरजेडी के फैजल रहमान ने जीत हासिल की थी। 2020 में भाजपा के पवन कुमार जायसवाल ने कमल खिलाया। इस बार किसके हाथ बाजी लगेगी, इस पर सभी की नजरें हैं।
बहरहाल, पूर्वी चंपारण की ढाका विधानसभा सीट बिहार की सुर्खियों वाली विधानसभा सीट है। इस सीट पर बीजेपी के पवन कुमार जायसवाल ने साल 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करते हुए कुल 99792 वोट हासिल किए थे। आरजेडी प्रत्याशी फैजल रहमान को 89678 वोट मिले थे। आरएलएसपी के राम पुकार सिन्हा तीसरे नंबर पर रहे थे। इस बार भी इस सीट पर कड़ा मुकाबला है।
14 नवंबर को चुनाव नतीजे
बता दें कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं।
बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़
सीईसी ज्ञानेश कुमार ने जानकारी दी कि बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.43 करोड़ है। इनमें लगभग 3.92 करोड़ पुरुष और करीब 3.50 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 1,725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। करीब 7.2 लाख दिव्यांग मतदाता, 4.04 लाख 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक भी वोटर सूची में हैं, जबकि 100 साल के अधिक उम्र की मतदाताओं की संख्या 14 हजार है। फर्स्ट टाइम वोटर लगभग 14 लाख हैं।
