इलेक्शन

रवि किशन कुछ भी कह सकते हैं...RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बोले- मैं धर्म के खिलाफ नहीं, इससे वोट लेने के विरुद्ध

बिहार में चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने BJP MP रवि किशन पर बयान दिया है। दरअसल, बिहार में चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। खेसारी लाल यादव ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर सम्राट चौधरी और रवि किशन पर उन्हें 'नाचने वाला' कहने और इंडस्ट्री में उनके काम का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Image

RJD प्रत्याशी खेसारी लाल यादव बोले- मैं धर्म के खिलाफ नहीं

Bihar Assembly Election: सिंगर-एक्टर और RJD लीडर खेसारी लाल यादव ने कहा कि रवि किशन के बारे में कुछ मत कहो, वो कुछ भी कह सकते हैं। भाजपा सांसद रवि किशन के बयान पर खेसारी लाल यादव ने कहा, 'मैं कभी धर्म के खिलाफ नहीं रहा और आज भी नहीं हूं। लेकिन जो लोग धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं, जो लोग धर्म के नाम पर लोगों को भड़काते हैं, मैं उनके खिलाफ हूं। अब उन्हें लगता है कि मैं उनकी सोच के खिलाफ हूं, तो मैं भी धर्म के खिलाफ हूं...'

वे आगे बोले, 'मैंने कहा कि मंदिर जरूरी है, लेकिन कॉलेज, पढ़ाई, हॉस्पिटल और लोगों की रोजी-रोटी भी जरूरी है। सिर्फ मंदिर बनाकर आप लोगों को कितना रोजगार देंगे?'

...और रवि के बारे में कुछ मत कहो

यादव ने आगे कहा, 'उन्होंने(रवि किशन) योगी आदित्यनाथ के सामने सिर्फ इतना कहा कि गोरखपुर में जलोगे तो सीधे स्वर्ग जाओगे... वो कुछ भी कह सकते हैं... और योगी आदित्यनाथ इस बयान पर हंस रहे थे...'

बिहार में चुनावी माहौल

बिहार में चुनावी माहौल में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने डिप्टी चीफ मिनिस्टर सम्राट चौधरी और BJP MP रवि किशन पर उन्हें 'नाचने वाला' कहने और इंडस्ट्री में उनके काम का अपमान करने का आरोप लगाया है।

जहां सम्राट चौधरी ने हाल ही में खेसारी को 'नाचने वाला' कहकर उनका मजाक उड़ाया। वहीं, रवि किशन ने यादव का नाम लिए बिना उन पर तीखा हमला करते हुए कहा, 'कुछ लोगों ने भोजपुरी को बेच दिया है।'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article