इलेक्शन

'25 से 30, फिर से नीतीश': पटना में लगे CM नीतीश कुमार के पोस्टर, कल होगी बिहार चुनाव में अंतिम चरण की वोटिंग

11 नवंबर को सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में दो चरणों में मतदान पूरा होने के बाद 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा। नतीजे ये तय करेंगे कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडी(यू)-बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता बरकरार रखता है या तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाला INDIA Bloc नौ बार के सीएम को हटाने में कामयाब होता है।

Image

पटना में लगे CM नीतीश कुमार के नए पोस्टर (ANI)

Nitish Kumar Posters in Patna: बिहार में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। अंतिम चरण की वोटिंग कल यानी 11 नवंबर को होगी। इस बीच पटना में सीएम नीतीश कुमार के बोर्ड लग गए हैं, जिसमें प्रचार किया जा रहा है कि चुनाव जीतकर फिर से नीतीश कुमार सत्ता में लौट रहे हैं और वो भी 2030 तक। राजधानी पटना के कोतवाली इलाके जो बोर्ड लगे हैं, उनमें लिखा है, '25 से 30, फिर से नीतीश।'

बिहार चुनाव परिणाम

11 नवंबर को सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों में दो चरणों में मतदान पूरा होने के बाद 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा। नतीजे ये तय करेंगे कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडी(यू)-बीजेपी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता बरकरार रखता है या तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेतृत्व वाला INDIA Bloc नौ बार के सीएम को हटाने में कामयाब होता है।

6 नवंबर को हुए पहले चरण के मतदान में 18 जिलों की 121 सीटों पर 65.08% मतदान हुआ, जो 2020 के विधानसभा चुनावों में दर्ज 57.29% मतदान से काफी ज्यादा है।

कल 122 सीटों पर वोटिंग

11 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण में गया, नवादा, जमुई, भागलपुर और पूर्णिया सहित 20 जिलों की शेष 122 सीटों पर मतदान होगा।

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने पुष्टि की कि पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में मतदाताओं की भागीदारी में लगभग 8% की वृद्धि देखी गई।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article