इलेक्शन

Bihar Election: 'काउंटिंग सेंटर पर अगर 2020 जैसा कोई अधिकारी किया तो ...'तेजस्वी ने इशारों में दी चेतावनी- Video

Bihar Assembly Election: तेजस्वी यादव ने कहा कि 'हम क्लियर बहुमत के साथ सरकार बना रहे है, अतिरिक्त वोटिंग हुई है है, हर धर्म,जात के लोग वोट किया है, गठबंधन को वोट किया है,काउंटिंग सेंटर पर कार्यकर्ता चौकने रहेंगे।'

Image

तेजस्वी ने कहा कि 'जो इमानदारी से काम करेगा उन्हें डरने की जरूरत नहीं है'

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव में 14 नवंबर यानी शुक्रवार को चुनाव परिणाम आने हैं। इससे एक दिन पहले तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेस कर अपनी बात रखी है। तेजस्वी ने कहा कि 'हम क्लियर बहुमत के साथ सरकार बना रहे है, अतिरिक्त वोटिंग हुई है, हर धर्म, जात के लोग वोट किया है, गठबंधन को वोट किया है,काउंटिंग सेंटर पर कार्यकर्ता चौकने रहेंगे अगर 2020 वाला कोई अधिकारी किया तो जनता जवाब देगी'

तेजस्वी ने आगे कहा कि 'जो इमानदारी से काम करेगा उन्हें डरने की जरूरत नहीं है, किसी के इशारे पर काम करने वाले अधिकारी को सोचना चाहिए 2020 में जिन अधिकारियों ने गड़बड़ी की थी सब पता है।'

तेजस्वी ने आगे कहा कि 'भाजपा के लोग और गोदी मीडिया ने परसेप्शन बनाया है, भाजपा के मंत्री अधिकारियों के घर पर जा रहे हैं सब दिख रहा है अधिकारी जो ईडी सीबीआई से फंस रहे हैं उन्हें डरा कर काम कराया जा रहा है।'

मुकेश साहनी ने कहा कि 'मां ने अपनी बेटा को नौकरी के लिए पत्नी ने अपने पति को दूसरे प्रदेश में न जाने के लिए वोट दिया है उन्होंने मीडिया से भी अपील की वह सच को दिखाए'

वहीं भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 'जो जनादेश बिहार में जनता ने दिया है उसे सामने आने दिया जाए छेड़छाड़ ना करें हम लोगों ने आज मीटिंग के माध्यम से बात की है हमारे सारे कार्यकर्ता तैयार है।'

तेजस्वी यादव ने महागठबंधन नेताओं की बैठक बुलाई

नतीजे सामने आने से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में अपने आधिकारिक आवास पर महागठबंधन नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल मौजूद रहे। बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में अपने आधिकारिक आवास पर महागठबंधन नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी, भाकपा माले के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल मौजूद रहे।

तेजस्वी ने राजद उम्मीदवारों संग ऑनलाइन बैठक की

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने राजद उम्मीदवारों और जिला स्तर के पदाधिकारियों संग एक ऑनलाइन बैठक की, जिसमें मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया। तेजस्वी यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''कल रात्रि पार्टी प्रत्याशियों तथा जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए मतगणना संबंधित दिशा-निर्देश एवं काउंटिंग की तैयारियों के संबंध में गहन विचार-विमर्श किया।''

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुई वोटिंग के नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे। विजेता की घोषणा उसी शाम की जाएगी, जिससे लगभग एक माह लंबा चुनावी अभियान समाप्त हो जाएगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article