इलेक्शन

Bihar Exit Poll: बिहार में बहार 'कमल' संग फिर खिलेंगे नीतीशे कुमार! रोशन नहीं हो सकेगी 'लालटेन'

Bihar Chunav Exit Poll: बिहार में विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और दोनों ही चरणों में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। Axis My India के मुताबिक, एनडीए को 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 121 से 141 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिल सकती हैं, जो अन्य एग्जिट पोल के मुकाबले में ज्यादा है।

Bihar Election Exit Polls

बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट

Bihar Chunav Exit Poll: बिहार में विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है और दोनों ही चरणों में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। पहले और दूसरे चरण में कुल 66.90 फीसदी वोटिंग हुई और अब सभी को 14 नवंबर को इंतजार है, क्योंकि 14 नवंबर दिन शुक्रवार को चुनावी नतीजे सामने आएंगे और यह तय होगा कि बिहार में किसकी सरकार बन रही है। इस बीच, बुधवार को एक्सिस माय इंडिया (Axis My India) का एग्जिट पोल (Exit Poll) सामने आया जिसमें एक बार फिर से बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए की सरकार बनने की संभावना जताई गई।

NDA को मिल सकता है बहुमत

Axis My India के मुताबिक, एनडीए को 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 121 से 141 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 98 से 118 सीटें मिल सकती हैं, जो अन्य एग्जिट पोल के मुकाबले में ज्यादा है। वहीं, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, जिसने बिहार की राजनीति बदलने का दावा किया था, को दो सीटें मिलने की संभावना है।

एग्जिट पोल में दोनों गठबंधनों के बीच वोट शेयर में दो प्रतिशत का अंतर दिखाई दे रहा है। एक्सिस माय इंडिया ने भविष्यवाणी की कि एनडीए को 43 प्रतिशत और महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं, जबकि जनसुराज को 4 फीसदी से संतोष करना पड़ सकता है और अन्य को 11 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है।

सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है राजद

बकौल एग्जिट पोल, राजद बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। राजद को 67-76 सीटें, जबकि नीतीश कुमार की जदयू को 56-62 सीटें मिलने की संभावना है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भाजपा 50-56 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक सकती है, जो 2020 विधानसभा चुनाव में 74 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। वहीं, कांग्रेस को 17-21 सीटें मिलने के आसार है।

राजग में शामिल अन्य पार्टियों में चिराग पासवान की एलजेपी (आरवी) को 11 से 16 सीटें मिल सकती हैं, जबकि जीतनराम मांझी की हम को 2 से 3 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 2 से 4 सीटें मिलने की संभावना है। बकौल एग्जिट पोल, महागठबंधन के घटकों में, वामपंथी पार्टियों को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। मुकेश साहनी की VIP को 3-5 सीटें और IIP को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें चुनाव से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। भारत के चुनाव (Elections) अपडेट और विधानसभा चुनाव के प्रमुख समाचार पाएं Times Now Navbharat पर सबसे पहले ।

लेटेस्ट न्यूज

अनुराग गुप्ता
अनुराग गुप्ता Author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article