Yogi Adityanath Cabinet: सरकार गठन को लेकर यूपी के नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक, क्यों है खास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 16, 2022, 10:59 AM IST

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार और सरकार गठन को लेकर यूपी के नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक का मूल मकसद यूपी में योगी सरकार की रूपरेखा को तय करना है।

Yogi Adityanath Cabinet: सरकार गठन को लेकर यूपी के नेताओं की दिल्ली में बड़ी बैठक, क्यों है खास

आज दिन में योगी आदित्यनाथ  दिल्ली पहुंच रहे है।यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत यूपी कोर कामेटी के सदस्य होंगे शामिल। योगी सरकार 2.0 के स्वरूप पर इस बैठक में चर्चा होगी और फोकस होगा 2024 का लोकसभा चुनाव। इसीलिए केंद्रीय नेतृत्व ऐसे लोगों को योगी की टीम में मंत्री के रूप में जगह देना चाहते हैं जो कम समय में ज्यादा काम कर सके। केंद्र की योजनाओं को और योगी सरकार की योजनाओं को सही ढंग से डिलीवरी कर सकें। योगी सरकार का मंत्रिमंडल समावेशी हो यानी कि उसमें क्षेत्रीय और जातीय समीकरण दोनों को जगह दी जाए। महिलाओं के साथ-साथ युवाओं को भी तरजीह देने का मन बनाया है केंद्रीय नेतृत्व ने। 2017 की तुलना में 2022 की योगी मंत्रिमंडल का स्वरूप अलग होगा क्योंकि पिछली बार की तरह सीएम योगी को अपने मंत्री बनने की आज़ादी होगी। 

डिप्टी सीएम पर फंसाद है पेंच
सबसे बड़ा पेच फंसा हुआ है उपमुख्यमंत्री को लेकर । पिछली सरकार की तरह ही क्या 2 उपमुख्यमंत्री होंगे या नही। चर्चा ये भी है कि इसबार 2 की जगह 3 उपमुख्यमंत्री बनाने पर भी विचार हो रहा है। करीब 55 मंत्रियों को शपथ दिलाना है उनके नाम भी मीटिंग में तय होंगे। साथ ही साथ केशव प्रसाद मौर्य के भविष्य को लेकर  भी संसद बना हुआ है। पार्टी आलाकमान चाहती है कि केशव प्रसाद मौर्य की बड़ी भूमिका यूपी सरकार या संगठन में हो। लेकिन यह भूमिका क्या हो इसको लेकर चर्चा होगी बैठक में होगी।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ मंत्रिमंडल की रूपरेखा पर होगी चर्चा । बैठक में केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान, राधा मोहन सिंह होंगे बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में कौन लोग होंगे शामिल

  1. केशव मौर्य
  2. दिनेश शर्मा,
  3. स्वतंत्र देव सिंह,
  4. सुनील बंसल,
  5. धर्मेंद्र प्रधान,
  6. राधा मोहन सिंह


योगी सरकार 2.0 में सबसे पहले इन फैसलों पर रहेगी नजर, जानें क्या होगा फायदा

संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कही थी बड़ी बात
मंगलवार को बीजेपी संसदीय दल की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी की जीत को बड़ी जीत बताते हुए कहा था कि अब हमें और सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ना होगा। लोगों ने जिस तरह से पार्टी में भरोसा जताया है उसके बाद हमें अपनी योजनाओं को और बेहतर तरीके से जमीन पर उतारना होगा। पीएम मोदी ने उस मौके पर कहा कि सार्वजनिक जीवन में तरह तरह के आरोपों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हमें यह देखना होगा कि उन आरोपों को किस तरह से जवाब दे सकते हैं। अब जब बीजेपी का विजय पताका बुलंदियों पर है तो विपक्ष की तरफ से कई तरह के दुष्प्रचार किए जाएंगे। लेकिन हम सबको और अधिक सजग रहने की आवश्यकता होगी। 



End of Article