UP BJP Candidates List 2022: बीजेपी ने 45 और उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर, दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 12:45 AM IST

BJP Candidate List for UP Election 2022 (बीजेपी उम्मीदवारों की सूची 2022): भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 45 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

UP BJP Candidates List 2022: बीजेपी ने 45 और उम्मीदवारों के नाम पर लगाई मुहर, दयाशंकर सिंह को बलिया से टिकट

BJP Candidate List for UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 45 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा ने अमेठी से संजय सिंह, बलिया नगर से दयाशंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं वाराणसी उत्तर से रवींद्र जायसवाल, वाराणसी दक्षिण से नीलकंठ तिवारी, वाराणसी कैंट से सौरभ श्रीवास्तव, भदोही से रवींद्र त्रिपाठी और मिर्जापुर से रत्नाकर मिश्रा को टिकट दिया है। भाजपा उत्तर प्रदेश में अब तक 359 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

दयाशंकर सिंह और उनकी पत्नी स्वाति सिंह दोनों सरोजिनी नगर से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी के टिकट की मांग कर रहे थे। स्वाति सिंह वर्तमान में राज्य सरकार में मंत्री हैं। लखनऊ की सरोजिनी नगर से बीजेपी ने पूर्व प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा है। पार्टी ने मौजूदा विधायक सुरेंद्र सिंह को हटा दिया है और बैरिया से राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को मैदान में उतारा है।

ये हैं बीजेपी के 45 उम्मीदवारों के नाम

संख्या विधानसभा का नाम उम्मीदवार का नाम
1 अमेठी संजय सिंह
2 इसौली ओमप्रकाश पाण्डेय बजरंगी
3 सुल्तानपुर विनोद सिंह
4 लम्भुआ सीताराम वर्मा
5 रानीगंज धीरज ओझा
6 इलाहाबाद उत्तर हर्ष बाजपेयी
7 कोरांव राजमणि कोल
8 बाराबंकी रामकुमारी मौर्य
9 टाण्डा कपिलदेव वर्मा
10 आलापुर त्रिवेणी राम
11 अकबरपुर धर्मराज निषाद
12 रूधौली संगीता प्रताप जायसवाल
13 सिसवा प्रेमसागर पटेल
14 महाराजगंज जयमंगल कनौजिया
15 गोरखपुर ग्रामीण विपिन सिंह
16 पडरौना मनीष जायसवाल
17 रामकोला विनय गोण्ड
18 भाटपार रानी सभा कुंवर कुशवाह
19 सलेमपुर विजयलक्ष्मी गौतम
20 सगड़ी वंदना सिंह
21 फूलपुर रामसूरत राजभर
22 मधुबन रामविलास चौहान
23 घोसी विजय राजभर
24 मुहम्मदाबाद-गोहना श्रीराम सोनकर
25 बलिया नगर दयाशंकर सिंह
26 बैरिया आनंद स्वरूप शुक्ला
27 मल्हनी केपी सिंह
28 मुंगरा बादशाहपुर अजय दुबे
29 जखनियां रामराज वनवासी
30 गाजीपुर संगीता बलवंत बिंद
31 जंगीपुर रामनरेश कुशवाह
32 मुहम्मदाबाद अलका राय
33 सकलडीहा सूर्यमुनि तिवारी
34 सैयदराजा सुशील सिंह
35 पिण्ड्रा अवधेश सिंह
36 अजगरा त्रिभुवन राम
37 शिवपुर अनिल राजभर
38 वाराणसी उत्तर रवींद्र जायसवाल
39 वाराणसी दक्षिण नीलकंठ तिवारी
40 वाराणसी कैंट सौरभ श्रीवास्तव
41 भदोही रवींद्र त्रिपाठी
42 औराई दीनानाथ भास्कर
43 मिर्जापुर रत्नाकर मिश्रा
44 चुनार अनुराग सिंह
45 मड़िहान रमाशंकर पटेल
End of Article