बदायूं की शेखूपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फराह नईम ने चुनाव लड़ने से किया मना, बताई वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 11:43 PM IST

कांग्रेस एक तरफ लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया है तो दूसरी तरफ महिला कार्यकर्ता पार्टी को छोड़ रही हैं। हाल ही में पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया तो बदायूं की शेखूपुर सीट से उम्मीदवार फराह नईम से चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

बदायूं की शेखूपुर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार फराह नईम ने चुनाव लड़ने से किया मना, बताई वजह

बदायूं की शेखूपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फराह नईम का कहना है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी"पार्टी जिलाध्यक्ष ओंकार सिंह ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को टिकट नहीं मिलना चाहिए और मैं एक चरित्रहीन महिला हूं। जिला इकाई में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

फराह नईम का आरोप
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक तरफ महिलाओं के सम्मान की बात करती है। लेकिन जिस तरह से जिलाध्यक्ष की तरफ से आरोप लगाए गए हैं क्या वो महिलाओं का सम्मान है। उन्हें जब से टिकट मिला उनके खिलाफ अपमानजनक बातें कही जाती रही हैं। ऐसे में क्या किसी स्वाभिमानी और इज्जतदार महिला के लिए चुनाव लड़ना संभव होगा।


कांग्रेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और  महासचिव प्रियंका गांधी बार बार महिलाओं से राजनीति में आने का अपील करती हैं। लेकिन जब पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग निचले स्तर पर पार्टी की कमान संभालेंगे तो आप बेहतरी की उम्मीद नहीं कर सकते हैं। आज बदायूं में क्या हो रहा है। एक तरफ महिला कार्यकर्ता जी जान से पार्टी के लिए काम कर रही हैं। लेकिन उनका अपमान हो रहा है। 

End of Article