Bahwant singh Mann Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं पंजाब के होने वाले नए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 06:03 PM IST

Bhagwant Mann Punjab New CM Net Worth 2022: जानिए कितनी है पंजाब के होने वाले नए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के पास कुल संपत्ति?

Bahwant singh Mann Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं पंजाब के होने वाले नए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान?

Bhagwant Mann Punjab New CM Net Worth 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में आप नेता भगवंत सिंह मान ने धुरी सीट पर 55,162 वोट के अंतर से जीत हासिल कर ली है। मान को कुल 78850 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को मात दी। गोल्डी को 23, 688 वोट मिले। 

मान को चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। ऐसे में अब पार्टी की जीत के बाद राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे। खबर लिखे जाने तक आप ने पंजाब में 88 सीटें जीत ली हैं और 4 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 117 सीटों वाली विधानसभा में विरोधी दलों का सूपड़ा साफ हो गया है। कांग्रेस 15, अकाली दल 3, भाजपा 2, बसपा 1 और अन्य 1 सीट जीतने में सफल हुए हैं। 

1.97 करोड़ रुपये की घोषित की संपत्ति
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनावी मैदान में धुरी सीट से उतरने वाले भगवंत मान ने तकरीबन 48 लाख रुपये (48,10,174) की चल और 1.49 करोड़ ( 1,49,00,000) रुपये की अचल सहित कुल 1.97 करोड़ रुपये(1,97,10,174) की संपत्ति घोषित की है। 

साल 2012 में थी 1.55 करोड़ की संपत्ति
साल 2012 में भगवंत मान ने जब पहली बार चुनाव लड़ा था तब उनकी संपत्ति 1.55 करोड़ की थी। साल 2014 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 1.99 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।  2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने जो हलफनामा दिया, उसके अनुसार भगवंत मान की संपत्ति में गिरावट हुई। तब उनके पास 25 हजार कैश, सात लाख बैंक डिपॉजिट, 20 लाख की गाड़ी, तीन लाख के गहने, 6.70 लाख का सोना हथियार बताए थे।

End of Article