Election

टीएमसी ने एक झटके में 291 सीटों पर उतार दिए उम्मीदवार; 3 सीटें इस पार्टी को दीं, भवानीपुर सीट पर होगा देखने वाला मुकाबला, देखें पूरी लिस्ट

पश्चिम बंगाल में विधामसभा चुनाव रोचक होता जा रहा है। भाजपा के 144 उम्मीदवारों के बाद अब टीएमसी ने भी सभी 294 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। देखें पूरी लिस्ट...

Image

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए टीएमसी ने घोषित की लिस्ट। (फोटो- AI)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Elections 2026) को लेकर सियासी गहमागहमी शुरू हो गई है। राज्य में वैसे तो चार प्रमुख पार्टियां हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा और टीएमसी के बीच देखा जा रहा है। वहीं, बीते दिन भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करने के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि टीएमसी ने एक ही बार में सभी 294 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।

तृणमूल कांग्रेस 291 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

प्रेस कांफ्रेस के दौरान ममता बनर्जी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में से 291 पर चुनाव लड़ेगी,शेष तीन सीटों पर अनित थापा के नेतृत्व वाली बीजीपीएम दार्जिलिंग पहाड़ियों से चुनाव लड़ेगी।
क्रम संख्याविधानसभाजिलाउम्मीदवार
1मेखलीगंज (SC)कूचबिहारपरेश चंद्र अधिकारी
2माथाभांगा (SC)कूचबिहारसबलू बर्मन
3कूचबिहार उत्तर (SC)कूचबिहारपार्थ प्रतिम रॉय
4कूचबिहार दक्षिणकूचबिहारअविजीत डे भौमिक
5सितालकुची (SC)कूचबिहारहरिहर दास
6सिताई (SC)कूचबिहारसंगीता रॉय बसुनिया
7दिनहाटाकूचबिहारउदयन गुहा
8नताबाड़ीकूचबिहारसैलेन बर्मा
9तूफानगंजकूचबिहारशिव शंकर पाल
10कुमारग्राम (ST)अलीपुरद्वारराजीव तिर्की
11कालचिनी (ST)अलीपुरद्वारबीरेन्द्र बारा
12अलीपुरद्वारअलीपुरद्वारसुमन कंजीलाल
13फलकाटा (SC)अलीपुरद्वारसुभाष चंद्र रॉय
14मदारीहाट (ST)अलीपुरद्वारजयप्रकाश टोप्पो
15धुपगुड़ी (SC)जलपाईगुड़ीडॉ. निर्मल चंद्र रॉय
16मयनागुड़ी (SC)जलपाईगुड़ीराम मोहन रॉय
17जलपाईगुड़ी (SC)जलपाईगुड़ीकृष्णा दास
18राजगंज (SC)जलपाईगुड़ीस्वप्ना बर्मन
19डाबग्राम-फुलबाड़ीजलपाईगुड़ीरंजन शील शर्मा
20माल (ST)जलपाईगुड़ीबुलू चिक बराइक
21नागराकाटा (ST)जलपाईगुड़ीसंजय कुजूर
22कालिम्पोंगकालिम्पोंगघोषित नहीं
23दार्जिलिंगदार्जिलिंगघोषित नहीं
24कुर्सियांगदार्जिलिंगघोषित नहीं
25माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ीदार्जिलिंगसंकर मलाकर
26सिलीगुड़ीदार्जिलिंगगौतम देब
27फांसीदेवा (ST)दार्जिलिंगरीना टोप्पो एक्का
28चोपड़ाउत्तर दिनाजपुरहामिदुल रहमान
29इस्लामपुरउत्तर दिनाजपुरकनैया लाल अग्रवाल
30गोलपोखरउत्तर दिनाजपुरएमडी. गुलाम रब्बानी
31चकुलियाउत्तर दिनाजपुरमिन्हाजुल अर्फिन आजाद
32करंडीघीउत्तर दिनाजपुरगौतम पाल
33हेमताबाद (SC)उत्तर दिनाजपुरसत्यजीत बर्मन
34कालियागंज (SC)उत्तर दिनाजपुरनिताई बैश्य
35रायगंजउत्तर दिनाजपुरकृष्ण कल्याणी
36इटाहारउत्तर दिनाजपुरमोसरफ हुसैन
37कुशमंडी (SC)दक्षिण दिनाजपुररेखा रॉय
38कुमारगंजदक्षिण दिनाजपुरतोरफ हुसैन मंडल
39बालुरघाटदक्षिण दिनाजपुरअर्पिता घोष
40तपन (ST)दक्षिण दिनाजपुरचिंतामणि बिधा
41गंगारामपुर (SC)दक्षिण दिनाजपुरगौतम दास
42हरिरामपुरदक्षिण दिनाजपुरबिप्लब मित्रा
43हबीबपुर (ST)मालदाअमल किस्कू
44गाज़ोल (SC)मालदाप्रसेंजीत दास
45चांचलमालदाप्रसून बनर्जी
46हरिश्चंद्रपुरमालदाएमडी. मतेबुर रहमान
47मालतीपुरमालदाअब्दुर रहीम बॉक्सी
48रतुआमालदासमर मुखर्जी
49मानिकचकमालदाकविता मंडल
50मालदाहा (SC)मालदालिपिका बर्मन घोष
51इंग्लिश बाजारमालदाआसीस कुंडू
52मोथाबाड़ीमालदाएमडी. नजरुल इस्लाम
53सुजापुरमालदासबीना यासमीन
54बैस्नबनगरमालदाचंदना सरकार
55फरक्कामुर्शिदाबादअमीरुल इस्लाम
56समसेरगंजमुर्शिदाबादनूर आलम
57सूतीमुर्शिदाबादएमानी बिस्वास
58जंगीपुरमुर्शिदाबादजाकिर हुसैन
59रघुनाथगंजमुर्शिदाबादअखरुज्जमान
60सागरडीघीमुर्शिदाबादबायरन बिस्वास
61लालगोलामुर्शिदाबादडॉ. अब्दुल अजीज
62भगवांगोलामुर्शिदाबादरेयात हुसैन सरकार
63रानीनगरमुर्शिदाबादसौमिक हुसैन
64मुर्शिदाबादमुर्शिदाबादशाओनी सिंहा रॉय
65नबाग्राम (SC)मुर्शिदाबादप्रणब चंद्र दास
66खारग्राम (SC)मुर्शिदाबादआशीष मार्जित
67बुर्वान (SC)मुर्शिदाबादप्रतिमा राजक
68कांडीमुर्शिदाबादअपूर्व सरकार
69भारतपुरमुर्शिदाबादमुस्तफिजुर रहमान
70रेजिनगरमुर्शिदाबादअताउर रहमान
71बेलडांगामुर्शिदाबादरबीउल आलम चौधरी
72बहारामपुरमुर्शिदाबादनारू गोपाल मुखर्जी
73हरिहरपारामुर्शिदाबादनियामत शेख
74नौदामुर्शिदाबादशाहिना मुमताज
75डोमकलमुर्शिदाबादहुमायूं कबीर
76जलांगीमुर्शिदाबादबाबर अली
77करिमपुरनदियासोहम चक्रवर्ती
78तेहट्टानदियादिलीप पोद्दार
79पलाशीपाड़ानदियारुकबानुर रहमान
80कालिगंजनदियाअलीफा अहमद
81नकाशीपाड़ानदियाकल्लोल खा
82चापरानदियाजेबर शेख
83कृष्णनगर उत्तरनदियाअभिनाभ भट्टाचार्य
84नवद्वीपनदियापुंडरीकाक्ष साहा
85कृष्णनगर दक्षिणनदियाउज्ज्वल बिस्वास
86शांतिपुरनदियाब्रज किशोर गोस्वामी
87रानाघाट उत्तर पश्चिमनदियातपस घोष
88कृष्णगंज (SC)नदियासमीर कुमार पोद्दार
89रानाघाट उत्तर पूर्व (SC)नदियाबरनाली डे रॉय
90रानाघाट दक्षिण (SC)नदियाडॉ. सौगत कुमार बर्मन
91चकदाहानदियाशुभंकर सिंहा
92कल्याणी (SC)नदियाडॉ. अतिंद्रनाथ मंडल
93हरिंगहाटा (SC)नदियाडॉ. राजीव बिस्वास
94बगदा (SC)उत्तर 24 परगनामधुपर्णा ठाकुर
95बांगांव उत्तर (SC)उत्तर 24 परगनाबिस्वजीत दास
96बांगांव दक्षिण (SC)उत्तर 24 परगनारितुपर्णा आध्या
97गैघाटा (SC)उत्तर 24 परगनानरोत्तम बिस्वास
98स्वरूपनगर (SC)उत्तर 24 परगनाबीना मंडल
99बदुरियाउत्तर 24 परगनाबुरहानुल मोकद्दिन
100हाबराउत्तर 24 परगनाज्योतिप्रियो मलिक
101अशोकनगरउत्तर 24 परगनानारायण गोस्वामी
102आमडांगाउत्तर 24 परगनापीरजादा कासेम सिद्दीकी
103बिजपुरउत्तर 24 परगनासुबोध अधिकारी
104नैहाटीउत्तर 24 परगनासनत डे
105भाटपाड़ाउत्तर 24 परगनाअमित गुप्ता
106जगतदलउत्तर 24 परगनासोमनाथ श्याम
107नोआपाड़ाउत्तर 24 परगनात्रिनांकुर भट्टाचार्य
108बैरकपुरउत्तर 24 परगनाराजू चक्रवर्ती
109खड़दहउत्तर 24 परगनादेवदीप पुरोहित
110डम डम उत्तरउत्तर 24 परगनाचंद्रिमा भट्टाचार्य
111पानीहाटीउत्तर 24 परगनातिर्थंकर घोष
112कामरहाटीउत्तर 24 परगनामदन मित्रा
113बरानगरउत्तर 24 परगनासायंतिका बनर्जी
114डम डमउत्तर 24 परगनाब्रात्य बसु
115राजारहाट न्यू टाउनउत्तर 24 परगनातपस चटर्जी
116बिधाननगरउत्तर 24 परगनासुजीत बोस
117राजारहाट गोपालपुरउत्तर 24 परगनाअदिति मुंशी
118मध्यग्रामउत्तर 24 परगनारथिन घोष
119बारासातउत्तर 24 परगनासब्यसाची दत्ता
120डेगांगाउत्तर 24 परगनाअनिसुर रहमान
121हरुआउत्तर 24 परगनामुफ्ती अब्दुल मतिन
122मिनाखां (SC)उत्तर 24 परगनाउषा रानी मंडल
123संदेशखाली (ST)उत्तर 24 परगनाझरना सरदार
124बसिरहाट दक्षिणउत्तर 24 परगनासूरजित मित्रा
125बसिरहाट उत्तरउत्तर 24 परगनाएमडी. तौसीफ रहमान
126हिंगलगंज (SC)उत्तर 24 परगनाआनंद सरकार
127गोसाबा (SC)दक्षिण 24 परगनासुब्रत मंडल
128बसंती (SC)दक्षिण 24 परगनानीलिमा बिशाल
129कुलतली (SC)दक्षिण 24 परगनागणेश चंद्र मंडल
130पथरप्रतिमादक्षिण 24 परगनासमीर कुमार जना
131काकद्वीपदक्षिण 24 परगनामंतराम पाखिरा
132सागरदक्षिण 24 परगनाबंकिम चंद्र हाजरा
133कुलपीदक्षिण 24 परगनाबरनाली धारा
134रायदीघीदक्षिण 24 परगनातपस मंडल
135मंदिरबाजार (SC)दक्षिण 24 परगनाजयदेव हलदर
136जयनगर (SC)दक्षिण 24 परगनाबिश्वनाथ दास
137बरुईपुर पूर्व (SC)दक्षिण 24 परगनाबिवास सरदार
138कैनिंग पश्चिम (SC)दक्षिण 24 परगनापरेश राम दास
139कैनिंग पूर्वदक्षिण 24 परगनाएमडी. बहारुल इस्लाम
140बरुईपुर पश्चिमदक्षिण 24 परगनाबिमान बनर्जी
141मगराहाट पूर्व (SC)दक्षिण 24 परगनाशर्मिष्ठा पुरकैत
142मगराहाट पश्चिमदक्षिण 24 परगनाशमीम अहमद
143डायमंड हार्बरदक्षिण 24 परगनापन्नालाल हलदर
144फलतादक्षिण 24 परगनाजहांगीर खान
145सतगछियादक्षिण 24 परगनासोमाश्री बेटाल
146बिष्णुपुर (SC)दक्षिण 24 परगनादिलीप मंडल
147सोनारपुर दक्षिणदक्षिण 24 परगनाअरुंधुति मैत्रा
148भांगरदक्षिण 24 परगनासाउकत मोल्ला
149कसबादक्षिण 24 परगनाजावेद अहमद खान
150जादवपुरदक्षिण 24 परगनादेबव्रत मजूमदार
151सोनारपुर उत्तरदक्षिण 24 परगनाफिरदौसी बेगम
152टॉलीगंजदक्षिण 24 परगनाअरूप विश्वास
153बेहाला पूर्वदक्षिण 24 परगनासुभाशीष चक्रवर्ती
154बेहाला पश्चिमदक्षिण 24 परगनारत्ना चटर्जी
155महेशतलादक्षिण 24 परगनासुभासिस दास
156बज बजदक्षिण 24 परगनाअशोक कुमार देब
157मेटियाब्रुजदक्षिण 24 परगनाअब्दुल खालिक मोल्ला
158कोलकाता पोर्टकोलकाताफिरहाद हकीम
159भवानीपुरकोलकाताममता बनर्जी
160रासबेहारीकोलकातादेबाशीष कुमार
161बालीगंजकोलकातासोवंदेब चट्टोपाध्याय
162चौरंगीकोलकातानयना बंद्योपाध्याय
163एंटालीकोलकातासंदीपन साहा
164बेलियाघाटाकोलकाताकुनाल घोष
165जोरासांकोकोलकाताविजय उपाध्याय
166श्यामपुकुरकोलकाताडॉ. शशि पांजा
167माणिकतलाकोलकाताश्रेया पांडे
168काशीपुर-बेलगछियाकोलकाताअतिन घोष
169बालीहावड़ाकैलाश मिश्रा
170हावड़ा उत्तरहावड़ागौतम चौधरी
171हावड़ा मध्यहावड़ाअरूप रॉय
172शिवपुरहावड़ाडॉ. राणा चटर्जी
173हावड़ा दक्षिणहावड़ानंदिता चौधरी
174सांकरैल (SC)हावड़ाप्रिया पॉल
175पंचलाहावड़ागुलशन मुल्लिक
176उलूबेड़िया पूर्वहावड़ाऋतब्रत बनर्जी
177उलूबेड़िया उत्तर (SC)हावड़ाबिमल कुमार दास
178उलूबेड़िया दक्षिणहावड़ापुलक रॉय
179श्यामपुरहावड़ानादेबासी जना
180बागनानहावड़ाअरुणव सेन
181आमताहावड़ासुकांत पॉल
182उदयनारायणपुरहावड़ासमीर कुमार पांजा
183जगतबल्लभपुरहावड़ासुबीर चटर्जी
184डोमजुरहावड़ातपस मैती
185उत्तरपाड़ाहुगलीसिर्सन्या बंद्योपाध्याय
186श्रीरामपुरहुगलीतनमय घोष
187चंपदानीहुगलीअरिंदम गुइन
188सिंगूरहुगलीबेचेराम मान्ना
189चंदननगरहुगलीइंद्रनील सेन
190चुंचुड़ाहुगलीदेबांग्शु भट्टाचार्य
191बलागढ़ (SC)हुगलीरंजन धारा
192पांडुआहुगलीसमीर चक्रवर्ती
193सप्तग्रामहुगलीबिदेश बोस
194चंदीतलाहुगलीस्वाति खंडोकर
195जंगीपाड़ाहुगलीस्नेहाशीष चक्रवर्ती
196हरिपालहुगलीडॉ. करबी मान्ना
197धनखाली (SC)हुगलीअसिमा पात्रा
198तारकेश्वरहुगलीरामेंदु सिंहा रॉय
199पुरशुराहुगलीपार्थ हाजारी
200आरामबाग (SC)हुगलीमीता बाग
201गोगहाट (SC)हुगलीडॉ. निर्मल माजी
202खानाकुलहुगलीपलाश रॉय
203तमलुकपूर्व मेदिनीपुरदिपेंद्र नारायण रॉय
204पांसकुड़ा पूर्वपूर्व मेदिनीपुरअसीम कुमार माजी
205पांसकुड़ा पश्चिमपूर्व मेदिनीपुरसिराज खान
206मोयनापूर्व मेदिनीपुरचंदन मंडल
207नंदकुमारपूर्व मेदिनीपुरसुकुमार डे
208महिषादलपूर्व मेदिनीपुरतिलक कुमार चक्रवर्ती
209हल्दिया (SC)पूर्व मेदिनीपुरतपसी मंडल
210नंदीग्रामपूर्व मेदिनीपुरपबित्र कर
211चांदीपुरपूर्व मेदिनीपुरउत्तम बारिक
212पटाशपुरपूर्व मेदिनीपुरपिजुष कांती पांडा
213कांथी उत्तरपूर्व मेदिनीपुरदेबाशीष भुनिया
214भगवानपुरपूर्व मेदिनीपुरमानब कुमार पोरुआ
215खेजुरी (SC)पूर्व मेदिनीपुररबिन चंद्र मंडल
216कांथी दक्षिणपूर्व मेदिनीपुरतरुण कुमार जना
217रामनगरपूर्व मेदिनीपुरअखिल गिरी
218एगरापूर्व मेदिनीपुरतरुण मइती
219दांतनपश्चिम मेदिनीपुरमानिक मइती
220नयाग्राम (ST)झाड़ग्रामदुलाल मुर्मू
221गोपीबल्लवपुरझाड़ग्रामअजीत महतो
222झाड़ग्रामझाड़ग्राममंगल सोरेन
223केशियारी (ST)पश्चिम मेदिनीपुररामजीवन मंडी
224खड़गपुर सदरपश्चिम मेदिनीपुरप्रदीप सरकार
225नारायणगढ़पश्चिम मेदिनीपुरप्रतिभा रानी मइती
226सबंगपश्चिम मेदिनीपुरमानस रंजन भुनिया
227पिंगलापश्चिम मेदिनीपुरअजीत मइती
228खड़गपुरपश्चिम मेदिनीपुरदिनेन रॉय
229देबरापश्चिम मेदिनीपुरराजीव बनर्जी
230दासपुरपश्चिम मेदिनीपुरअसीस हुडैत
231घाटल (SC)पश्चिम मेदिनीपुरश्यामली सरदार
232चंद्रकोना (SC)पश्चिम मेदिनीपुरसूर्यकांत डोलोई
233गारबेतापश्चिम मेदिनीपुरउत्तरा सिंहा
234सालबोनीपश्चिम मेदिनीपुरश्रीकांत महाता
235केशपुर (SC)पश्चिम मेदिनीपुरसेउली साहा
236मेदिनीपुरपश्चिम मेदिनीपुरसुजय हाजरा
237बिनपुर (ST)झाड़ग्रामबिरबाहा हांसदा
238बंडवान (ST)पुरुलियाराजीव लोचन सारन
239बलरामपुरपुरुलियाशांतिराम महतो
240बाघमुंडीपुरुलियासुषांत महतो
241जॉयपुरपुरुलियाअर्जुन महतो
242पुरुलियापुरुलियासुजय बनर्जी
243मानबाजार (ST)पुरुलियासंध्या रानी टुडू
244काशीपुरपुरुलियासौमेन बेलथारिया
245पारा (SC)पुरुलियामानिक बाउरी
246रघुनाथपुर (SC)पुरुलियाहजारी बाउरी
247सालतोड़ा (SC)बांकुड़ाउत्तम बाउरी
248छतनाबांकुड़ास्वपन कुमार मंडल
249रानीबांध (ST)बांकुड़ाडॉ. तनुश्री हांसदा
250रायपुर (ST)बांकुड़ाठाकुर मोनी सोरेन
251तालडांगराबांकुड़ाफाल्गुनी सिंहबाबू
252बांकुड़ाबांकुड़ाडॉ. अनुप मंडल
253बरजोड़ाबांकुड़ागौतम मिश्रा
254ओंडाबांकुड़ासुब्रत दत्ता
255बिष्णुपुरबांकुड़ातनमय घोष
256कटुलपुर (SC)बांकुड़ाहरकाली प्रतिहार
257इंदास (SC)बांकुड़ाश्यामली रॉय
258सोनामुखी (SC)बांकुड़ाडॉ. कल्लोल साहा
259खंडघोष (SC)पूर्व बर्धमाननवीन चंद्र बाग
260बर्धमान दक्षिणपूर्व बर्धमानखोकन दास
261रैना (SC)पूर्व बर्धमानमंदीरा दलुई
262जमालपुर (SC)पूर्व बर्धमानभूतनाथ मलिक
263मोंटेश्वरपूर्व बर्धमानसिद्दीकुल्लाह चौधरी
264कालना (SC)पूर्व बर्धमानदेबोप्रसाद बाग
265मेमारीपूर्व बर्धमानरसभिहारी हलदर
266बर्धमान उत्तर (SC)पूर्व बर्धमाननिशिथ कुमार मलिक
267भातारपूर्व बर्धमानशांतनु कोनर
268पूर्वस्थली दक्षिणपूर्व बर्धमानस्वपन देबनाथ
269पूर्वस्थली उत्तरपूर्व बर्धमानवसुंधरा गोस्वामी
270कटवापूर्व बर्धमानरबींद्रनाथ चटर्जी
271केतुग्रामपूर्व बर्धमानशेख साहोनावेज
272मंगलकोटपूर्व बर्धमानअपूर्व चौधरी
273आउसग्राम (SC)पूर्व बर्धमानश्यामप्रसन्न लोहार
274गलसी (SC)पूर्व बर्धमानआलोक कुमार माझी
275पांडबेश्वरपश्चिम बर्धमाननरेंद्रनाथ चक्रवर्ती
276दुर्गापुर पूर्वपश्चिम बर्धमानप्रदीप मजूमदार
277दुर्गापुर पश्चिमपश्चिम बर्धमानकवि दत्ता
278रानीगंजपश्चिम बर्धमानकालोबरन मंडल
279जमुरियापश्चिम बर्धमानहरिराम सिंह
280आसनसोल दक्षिणपश्चिम बर्धमानतपस बनर्जी
281आसनसोल उत्तरपश्चिम बर्धमानमोलॉय घटक
282कुल्टीपश्चिम बर्धमानअभिजीत घटक
283बरबनीपश्चिम बर्धमानबिधान उपाध्याय
284दुबराजपुर (SC)बीरभूमचंद्र नरेश बाउरी
285सूरीबीरभूमउज्जल चटर्जी
286बोलपुरबीरभूमचंद्रनाथ सिन्हा
287ननूर (SC)बीरभूमबिधान चंद्र माझी
288लाबपुरबीरभूमअभिजीत सिन्हा
289सैंथिया (SC)बीरभूमनीलाबती साहा
290मयूरेश्वरबीरभूमअभिजीत रॉय
291रामपुरहाटबीरभूमअसीश बनर्जी
292हंसाबीरभूमफयेजुल हक
293नलहाटीबीरभूमराजेंद्र प्रसाद सिंह
294मुरारईबीरभूममोसर्रफ हुसैन

भवानीपुर से ममता चुनावी मैदान में

टीएमसी की सूची के मुताबिक, ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं,जबकि शशि पांजा मानिकतला से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं,टीएमसी ने सोहम चक्रवर्ती को चांदीपुर से अपना उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल ने हाबरा से ज्योतिप्रिया मल्लिक को टिकट दिया। कनई मंडल को टिकट नहीं मिला। वहीं, टीएमसी नेता मदन मित्रा को फिर से टिकट मिल गया है। हालांकि,उन्हें कामरहटी से हटाकर इस बार बारानगर से मैदान में उतारा गया है। तृणमूल ने खरदाह निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व पत्रकार देवदीप पुरोहित को उम्मीदवार बनाया है।

टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी के बेटे प्रभात बनर्जी को उत्तरपारा निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। नंदीग्राम में तृणमूल ने पवित्रा कर को मैदान में उतारा है। कुणाल घोष पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वे बेलेघाटा से उम्मीदवार हैं।

भवानीपुर सीट इसलिए बन गई है हाई-वोल्टेज?

आगामी चुनावों को लेकर भवानीपुर विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल चुनाव में सबसे चर्चित मुकाबलों में से एक बन गई है। पिछले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो सीटों नंदीग्राम और भवानीपुर से चुनाव लड़ा था। नंदीग्राम में उनका सीधा मुकाबला भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी से हुआ था, जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, भवानीपुर से उन्होंने शानदार जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ बरकरार रखी थी।

इस बार स्थिति और दिलचस्प हो गई है। भाजपा ने शुभेंदु अधिकारी को न सिर्फ नंदीग्राम बल्कि भवानीपुर से भी उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में यह सवाल चर्चा में है कि क्या शुभेंदु,जिन्होंने नंदीग्राम में ममता को मात दी थी, अब उनके मजबूत गढ़ भवानीपुर में भी चुनौती दे पाएंगे, या फिर भाजपा का यह दांव उल्टा पड़ सकता है।

किन दिग्गजों को मिला मौका?

तृणमूल कांग्रेस ने अपनी उम्मीदवार सूची में कई प्रमुख नेताओं पर भरोसा जताया है। सिलीगुड़ी से गौतम देव को मैदान में उतारा गया है,जबकि रायगंज से कृष्ण कल्याणी को टिकट मिला है। सागरदिघी सीट से बायरन बिस्वास और चोपड़ा से हामिदुल रहमान को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके अलावा इस्लामपुर से कन्हैयालाल अग्रवाल और हेमताबाद से सत्यजीत बर्मन को मौका दिया गया है। दक्षिण दिनाजपुर की बालुरघाट सीट से अर्पिता घोष और हरिरामपुर से बिप्लब मित्रा भी पार्टी के प्रमुख चेहरे के तौर पर चुनावी मैदान में उतरेंगे।

उत्तर बंगाल पर खास फोकस

तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर बंगाल की सीटों पर भी मजबूत रणनीति के तहत उम्मीदवार उतारे हैं। मालतीपुर से अब्दुर रहीम बख्शी, इंग्लिश बाजार से आशीष कुंडू और सुजापुर से सबीना यास्मीन को टिकट दिया गया है।

मुर्शिदाबाद क्षेत्र में भी पार्टी ने अपने प्रभावशाली चेहरों को उतारा है, जंगीपुर से जाकिर हुसैन और मुर्शिदाबाद से सायनी सिंह रॉय को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही खारग्राम से आशीष मरजित और कांडी से अपूर्व सरकार को भी मैदान में उतारा गया है।

'दिल्ली का लड्डू नहीं जीतेगा'

इस मौके पर प्रेस कांफ्रेस करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची घोषित करने से पहले मैं बंगाल की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं 'मां माटी मानुष बंग्लार संस्कृति' सभी को समर्पित करती हूं और 294 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करती हूं। मैं भाजपा से कहना चाहती हूं कि आप क्यों डर रहे हैं?अगर चुनाव लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए। सही तरीके से मैदान में उतरिए। चुनाव आयोग ने शानदार खेल दिखाया, भाजपा के पास कोई मौका नहीं है। इस बार आपकी सीटें पिछली बार के मुकाबले कम होंगी। यह पश्चिम बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है। बंगाल जीतेगा। 'दिल्ली का लड्डू' नहीं जीतेगा।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!