एजुकेशन

World Food Safety Day 2024 Essay: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर निबंध, क्यों महत्वपूर्ण है यह दिन, जानें क्या है इस साल का थीम

World Food Safety Day 2024 Essay in Hindi: हर साल दुनियाभर में 7 जून के दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है। इस साल World Food Safety Day 2024 का थीम UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) द्वारा तय किया गया है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के महत्व, इतिहास और इस साल की थीम यहां देख सकते हैं।

Image

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024

Photo : Times Now Digital

World Food Safety Day 2024 Essay in Hindi: हर साल दुनियाभर में 7 जून के दिन विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है। इस दिन खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाती है। इस दिन लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में सिखाने के लिए कार्यशालाएं और सेमीनार आयोजित किए जाते हैं। खाद्य सुरक्षा के बारे में सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है। इस मौके पर विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के महत्व, इतिहास और इस साल के थीम के बारे में जरूर जान लें। साथ ही विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर निबंध यहां देख सकते हैं।

World Food Safety Day 2024: जानें क्या है इतिहास

यूनाइटेड नेशन (UN) ने अपनी दो एजेंसियों, खाद्य एवं कृषि संगठन (AFO) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों का नेतृत्व करने का दायित्व सौंपा था। इस कड़ी में डब्ल्यूएचओ ने संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) के सहयोग से साल 2018 में 7 जून को पहले खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

इसके बाद 20 दिसंबर, 2018 को संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 7 जून को "सुरक्षित भोजन के असंख्य लाभों का जश्न मनाने" के दिन के रूप में चिह्नित करने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया गया था। हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस घोषित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को अपनाया गया था। साल 2019 में पहली बार मनाए गए खाद्य सुरक्षा दिवस का विषय "खाद्य सुरक्षा, सभी का व्यवसाय" था।

Food Safety Day

Food Safety Day

World Food Safety Day 2024 Theme

साल 2019 के बाद से हर साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस एक नए थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल World Food Safety Day 2024 का थीम UN फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गनाइजेशन (FAO) द्वारा तय किया गया है। इस साल ‘सुरक्षित भोजन बेहतर स्वास्थ्य’ World Food Safety Day 2024 की थीम है।

फूड सेफ्टी के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • धुली हुई सब्जियों का इस्तेमाल करें
  • भोजन को ठीक से पकाएं
  • फूड एक्पायरी डेट जांच लें
  • बहुत समय से बाहर रखे खाने को न खाएं
  • खाने को देर तक अच्छे से जबाएं
  • प्लासटिक में पैक भोजन का इस्तेमाल ना करें
  • खाने को ज्यादा देर फ्रीज में ना रखें

World Food Safety Day 2024 Essay: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर निबंध

मानव शरीर के निर्माण में भोजन एक महत्वपूर्ण तत्व है। शरीर में ऊर्जा औ सही पोषण के लिए साफ-सुथरा भोजन लेना जरूरी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक खराब खाने के कारण एक दिन में करीब 16 लाख लोग बीमार होते हैं। हर दिन पांच साल से कम उम्र के 340 बच्चे खराब क्वालिटी वाले खाने की वजह से अपनी जान गंवा देते हैं। WHO के अनुसार डायरिया और कैंसर सहित करीब 200 बीमारियां ऐसी हैं जो अनसेफ फूड यानि की खराब खाने के कारण होती हैं।

Food Safety

Food Safety

हम अक्सर बाहर का खाना, स्ट्रीट फ़ूड आदि खाते हैं। ऐसे खाने में इस्तेमाल होने वाला तेल, मैदा, आटा और चावल अच्छी क्वालिटी का नहीं होता और ना ही सफाई से बनता है। वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे के बहाने लोगों को खाने के कारण होने वाली बीमारियों के बारे में बताया जा सकता है। साथ लोगों को याद दिला सकते हैं कि सुरक्षित भोजन सभी लोगों का अधिकार है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article