एजुकेशन

VVIP फ्लीट वाहन में क्यों नहीं लगे होते व्हील कवर? बेहद दिलचस्प है वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 3, 2026, 01:00 PM IST

Why wheel covers not fitted on VVIP fleet vehicles: आपने कभी ना कभी तो वीवीआईपी काफिले को गुजरते देखा होगा लेकिन कभी आपने यह बात नोटिस की है कि VVIP फ्लीट वाहन में व्हील कवर नहीं लगे होते हैं और ना ही ये कारें एलॉय व्हील वाली होती हैं।

VVIP फ्लीट वाहन में क्यों नहीं लगे होते व्हील कवर? (Image: Social Media)

VVIP फ्लीट वाहन में क्यों नहीं लगे होते व्हील कवर? (Image: Social Media)

Why wheel covers not fitted on VVIP fleet vehicles: आपने कभी ना कभी तो वीवीआईपी काफिले को गुजरते देखा होगा। अधिकांश लोगों ने सामने से वीवीआईपी काफिले को गुजरते देखा होगा, तो कुछ ने टीवी पर देखा होगा। लेकिन कभी आपने यह बात नोटिस की है कि VVIP फ्लीट वाहन में व्हील कवर नहीं लगे होते हैं और ना ही ये कारें एलॉय व्हील वाली होती हैं। आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काले रंग की फॉर्च्यूनर फ्लीट को देखा होगा। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर गृहमंत्री, रक्षा मंत्री की फ्लीट को गुजरते देखा होगा लेकिन शायद ही गौर किया है कि VVIP फ्लीट वाहन में व्हील कवर नहीं लगे होते हैं और ना ही ये कारें एलॉय व्हील वाली होती हैं। क्या आप इसकी वजह जानते हैं? अगर नहीं तो आज जान लें। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा और राज्यों की प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को इसका जवाब जरूर मालूम होना चाहिए।

सुरक्षा है मुख्य कारण

बता दें कि VVIP बेड़े की गाड़ियों में व्हील कवर न होने का मुख्य कारण सुरक्षा, रखरखाव और ब्रांडिंग से जुड़ा होता है। दरअसल, व्हील कवर के टूटने का खतरा होता है। ऐसे में यह वीवीआईपी की सुरक्षा को प्रभावित कर सकता है।

VVIP फ्लीट वाहन

VVIP फ्लीट वाहन

सफाई है दूसरा कारण

VVIP गाड़ियां लगातार चलती रहती हैं ऐसे में व्हील कवर को साफ करना और उनकी मरम्मत करना मुश्किल होता है। इनके अंदर धूल, कीचड़ जमा होती है जिन्हें रोज हटाकर व्हील को साफ करना आसान नहीं होता है।

VVIP फ्लीट वाहन

VVIP फ्लीट वाहन

आवाज भी है वजह

व्हील कवर खराब सड़कों पर चलते समय आवाज करते हैं या खड़खड़ाते हैं। इससे VVIP के लिए एक बाधा हो सकती है। यह सिक्योरिटी प्रोटोकॉल का हिस्सा है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान स्थानीय प्रशासन को इसका ध्यान रखना होता है।

VVIP फ्लीट वाहन

VVIP फ्लीट वाहन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब फॉर्च्यूनर फ्लीट से चलते हैं तो व्हील कवर नहीं होता है लेकिन उनकी रेंज रोवर फ्लीट में ऐसा नहीं है। महंगी फ्लीट एलॉय व्हील वाली होती हैं जिनमें इनबिल्ट व्हील कवर होता है। वीवीआईपी सुरक्षा अधिकारी को दौरे के मौके पर इस चीज का ध्यान रखना होता है।

End of Article