Sarkari Naukri 2023, Group D Jobs: इन दिनों बेरोजगारी शिक्षित युवाओं को दीमक की तरह चाटती जा रह रही है। 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट सभी छात्र सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, लेकिन बेरोजगारी का सितम इस कदर है कि, नौकरी की संख्या 50 हजार होती है तो आवेदनकर्ताओं की संख्या 50 लाख से भी ज्यादा होती है। ऐसे में तैयारी कम किस्मत ज्यादा मायने रखती है। यही कारण है कि ग्रुप सी हो या फिर ग्रुप डी लोग नौकरी पाने के लिए टूट पड़ते हैं।
आपने अक्सर लोगों को यह कहते सुना होगा कि सरकारी नौकरी प्राइवेट जॉब से लाखों में मिलने वाली सैलेरी से बेहतर है। यही कारण है कि, रेलवे हो या बैंक या फिर कोई अन्य विभाग लोग ग्रुप डी के पदों पर भी नौकरी पाने के लिए टूट पड़ते हैं। जिसमें सबसे ज्यादा हायर एजुकेटेड अभ्यर्थियों की संख्या देखने को मिलती है।
दिलचस्प यह है कि आवेदकों में बीटेक, एमटेक, एमबीए, बीबीए, एमए और एमएससी जैसी उच्च योग्यता वालों की संख्या सबसे अधिक होती है। यह स्थिति रोजगार के संकट की ओर इशारा करती है तथा देश की अर्थव्यवस्था को उजागर करती है। वहीं राज्य व केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में ग्रुप डी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि, आखिर ग्रुप डी के पदों पर हायर एजुकेटेड लोग अधिक दिलचस्पी क्यों दिखाते हैं।
