एजुकेशन

भारत का इकलौता राज्य जहां 84 यूनिवर्सिटी और 8114 कॉलेज हैं, कहा जाता है एजुकेशन हब

Which State Has Highest Number Of College, Universities: भारत के प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सैकड़ो की संख्या में कॉलेज और (Most College In Which State) विश्वविद्यालय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के किस राज्य में 84 यूनिवर्सिटी और 8114 (Most University In Which State) कॉलेज हैं। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि किस राज्य में सबसे ज्यादा कॉलेज और यूनिवर्सिटी हैं तो यहां जान लीजिए।

Image

भारत का इकलौता राज्य जहां 84 यूनिवर्सिटी और 8114 कॉलेज हैं

Which State Has Highest Number Of College, Universities: भारत लगातार शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। देशभर के प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सैकड़ो की संख्या में कॉलेज और (Most College In Which State) विश्वविद्यालय हैं। कहा जाता है कि भारत में कुल 1100 से अधिक उच्च शिक्षा संस्थान और विश्वविद्यालय हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत के किस राज्य में 84 यूनिवर्सिटी और 8114 कॉलेज हैं। बता दें इसे एजुकेशन हब भी कहा जाता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि किस राज्य में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी और कॉलेज हैं तो यहां जान लीजिए।

Most College, University In Which State: इस राज्य में सबसे ज्यादा कॉलेज

बता दें यहां हम यूपी की बात कर रहे हैं। सरकार के ऑल इंडिया सर्वे फॉर हायर एजुकेशन 202021 (AISHE) की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश देश का सबसे ज्यादा कॉलेज वाला राज्य है। इसके बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक का नंबर आता है। कहा जाता है कि यहां करीब 84 यूनिवर्सिटी और 8000 से ज्यादा कॉलेज हैं। हालांकि अब इस आंकड़े में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकता है। यहां प्रत्येक विश्वविद्यालय या कॉलेज किसी न किसी विशेष कोर्स या सब्जेक्ट के लिए जाने जाते हैं।

Top Most College In UP: यूपी के टॉप कॉलेज कौन से हैं

यूपी के टॉप कॉलेजों की बात करें तो इसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur), आईआईटी बीएचयू (IIT BHU), एमएनएनाईटी इलाहबाद (MNNIT Allahbad), आईआईटी इलाहबाद (IIT Allahbad), एचबीटीयू कानपुर (HBTU Kanpur), लखनऊ यूनिवर्सिटी, इलाहबाद विश्वविद्यालय समेत कई बेस्ट व फेमस यूनिवर्सिटीज है। यहां एडमिशन के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी, पीजी व अन्य एंट्रेंस एग्जाम के दौर से गुजरना होता है।

Highest Number Of Colleges In Which State: सबसे ज्यादा कॉलेज इन राज्यों में

वहीं महाराष्ट्र 4,532 कॉलेजों और प्रति लाख जनसंख्या पर 34 कॉलेजों के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि कर्नाटक 4,233 कॉलेजों और प्रति लाख जनसंख्या पर 62 कॉलेजों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा भारत में कॉलेजों की संख्यां के मामले में टॉप 10 राज्यों की बात करें तो इसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के अलावा राजस्थान, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और केरल भी शामिल हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article