Which Is The Best Medical Course Without NEET: 12वीं के बाद अधिकतर छात्रों का सपना डॉक्टर या इंजीनियर बनने का होता है। हालांकि मेडिकल के क्षेत्र में जाने के लिए छात्रों को पहले नीट यूजी की परीक्षा से गुजरना होता है। हर साल लाखों की संख्या में छात्र नीट क परीक्षा में शामिल होते हैं। हालांकि सेलेक्शन महज कुछ ही उम्मीदवारों का हो पाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए मेडिकल फील्ड के 5 ऐसे कोर्स लेकर आए हैं, जहां आपको बिना नीट के एडमिशन मिल सकता है। यह कोर्स कमाई के मामले में एमबीबीएस को भी टक्कर देते हैं। यहां आप जान सकते हैं कि बिना NEET के किस मेडिकल कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
Best Medical Course Without NEET: बी फार्मा, B.Pharm
यदि आप भी दवाई की कंपनियों में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए बी फार्मा बेस्ट हो सकता है। बी फार्मा करने के बाद छात्र फार्मासिस्ट, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, ड्रग इंस्पेक्टर या रिसर्चर बन सकते हैं। कई छात्र अपनी मेडिकल शॉप भी शुरू करते हैं। फार्मा कंपनियों में अच्छे पैकेज मिलने के कारण यह कोर्स युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है।
Best Medical Course: मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (BMLT)
किसी भी बीमारी की सही पहचान के लिए लैब टेस्ट बेहद जरूरी होते हैं। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी कोर्स में ब्लड टेस्ट, यूरिन टेस्ट और अन्य जांचों की ट्रेनिंग दी जाती है। आज हर अस्पताल और पैथोलॉजी लैब में प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन की जरूरत होती है। यह कोर्स कम समय में बेहतर नौकरी और स्थिर आय का विकल्प माना जाता है।
Top Medical Course: न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन
आज लोग फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हो चुके हैं। ऐसे में न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस कोर्स के बाद छात्र अस्पताल, जिम, हेल्थ सेंटर या अपनी निजी कंसल्टेंसी शुरू कर सकते हैं। यहां भी छात्रों को बिना नीट एग्जाम के एडमिशन मिल जाता है।
Best Medical Course Without NEET: बीएससी नर्सिंग
बीएससी नर्सिंग कोर्स इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस कोर्स में मरीजों की देखभाल, मेडिकल सहायता और अस्पताल प्रबंधन से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है। सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में नर्सों की भारी मांग रहती है। भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देशों में भी नर्सिंग प्रोफेशन की अच्छी सैलरी मिलती है। इस कोर्स में ज्यादातर कॉलेज बिना NEET के एडमिशन देते हैं।
Top Medical Course Without NEET: रेडियोलॉजी
बता दें इस कोर्स में एक्स-रे, MRI, CT Scan और अल्ट्रासाउंड जैसी तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाती है। अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटर में रेडियोलॉजी एक्सपर्ट की लगातार मांग बढ़ रही है। यह कोर्स करने के बाद शुरुआती सैलरी भी अच्छी मिलती है और अनुभव बढ़ने के साथ कमाई कई गुना बढ़ जाती है।
