एजुकेशन

MP SET Result 2026 Declared: मध्य प्रदेश एसईटी परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

MP SET Result 2026 Declared On mppsc.mp.gov.in: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

MPPSC MP SET Result 2026 Declared: यहां देखें मध्य प्रदेश एसईटी परीक्षा का रिजल्ट

MP SET Result 2026 Declared On mppsc.mp.gov.in: एमपी एसईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने शेष 10 प्रमुख विषयों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ आयोग ने कैटेगिरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं।

परिणाम पीडीएफ प्रारूप में प्रकाशित किया गया है, जिससे उम्मीदवार सीधे दस्तावेज में अपना रोल नंबर खोज सकते हैं। बता दें एमपी एसईटी परीक्षा मध्य प्रदेश के सरकारी और निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए होती है। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

MP SET Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP SET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • यहां सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

MP SET Result 2026: रिजल्ट पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा केंद्र का नाम
  6. परीक्षा केंद्र का पता
  7. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  8. हस्ताक्षर
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article