एजुकेशन

WBCHSE West Bengal Board HS, 12th Result 2026 Declared: जारी हुआ पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

WBCHSE West Bengal Board HS, 12th Result 2026 Declared On wbchse.wb.gov.in, result.wb.gov.in, wbresults.nic.in: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) ने हायर सेकेंड्री यानी 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in, result.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

WBCHSE West Bengal Board HS, 12th Result 2026: यहां देखें पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

WBCHSE West Bengal Board HS, 12th Result 2026 Declared On wbchse.wb.gov.in, result.wb.gov.in, wbresults.nic.in: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (डब्ल्यूबीसीएचएसई) ने हायर सेकेंड्री यानी 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने छात्र आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in, result.wb.gov.in और wbresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। बता दें डब्ल्यूबीसीएचएसई एचएस परीक्षाएं 12 फरवरी से 27 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गई थी।

परीक्षाएं एक शिफ्ट में आयोजित की गई थी। एग्जाम एक पाली में सुबह 10 बजे से शुरू होकर 1:15 तक निर्धारित थी। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

WBCHSE West Bengal Board HS, 12th Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले wbchse.wb.gov.in, wbresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर WBCHSE West Bengal Board HS 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर मार्कशीट अपने डेक्सटॉप पर सेव कर सकेंगे।

West Bengal Board 12th Result: यहां देखें पश्चिम बंगाल बोड 12वीं का पास पर्सेंटेज

माध्यमिक परीक्षा के 84 दिनों बाद नतीजे जारी किए गए हैं। परीक्षा में कुल 9,71,340 छात्र शामिल हुए थे। इस साल पास प्रतिशत 86.83% रहा। इस साल की माध्यमिक परीक्षा में पास दर के मामले में कलिम्पोंग सबसे ऊपर है। 19 जिलों के 83 स्कूलों से कुल 131 छात्रों ने माध्यमिक परीक्षा में शीर्ष दस स्थानों में जगह बनाई है।

WBCHSE West Bengal Board 12th Result 2026: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी

  1. छात्र का नाम
  2. माता पिता का नाम
  3. रोल नंबर
  4. परीक्षा का नाम
  5. परीक्षा का समय
  6. परीक्षा केंद्र का नाम
  7. परीक्षा केंद्र का पता
  8. प्राप्तांक
  9. कुल मार्क्स
यहां आप पश्चिम बंगाल बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से संबंधित पूराी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article