एजुकेशन

Uttaraknd School Closed: बारिश से हड़कंप! आज बंद रहेंगे उत्तराखंड के सभी स्कूल कॉलेज, प्रशासन का आदेश

School Closed In Uttarakhand, Nainital, Garhwal: उत्तराखंड में लगातार बारिश का प्रकोप (Uttarakhan School Closed) जारी है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आज यानी 23 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेज व आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का निर्देश (School Closed In Uttarakhan) दिया है।

Image

Uttaraknd School Closed: आज बंद रहेंगे उत्तराखंड के स्कूल कॉलेज

School Closed In Uttarakhand, Nainital, Garhwal: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश हो रही है। पर्वती जिलों के साथ कुछ मैदानी इलाकों में भी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले (School Closed In Uttarakhan) रहा है। मौसम विभाग ने चम्पावत, नैनीताल, और ऊधमसिंह नगर के साथ पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर औ अल्मोडा जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी (Uttaraknd School Closed) किया है। इसे देखते हुए देहरादू जिलाधिकारी ने कल यानी 23 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी का यह आदेश जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के लिए लागू होगा।

Uttaraknd School Closed: कब खुलेंगे स्कूल

मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी करने के बाद देहरादून के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। ऐसे में छात्र व अभिभावक लगातार सर्च कर रहे हैं कि अब स्कूल कब खुलेंगे। बता दें प्रशासन आज भी कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी का ऐलान किया है। आगे स्थिति को देखते हुए प्रशासन निर्णय लेगा। इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही यहां आपको सूचित कर दिया जाएगा।

School Closed In Uttarakhand: बारिश के साथ तेज आंधी की चेतावनी

बता दें देहरादून में सोमवार तड़के हुई बारिश के कारण राजपुर रोड, गांधी रोड, प्रिंस चौक, सहारनपुर चौक, हरिद्वार रोड, शिमला बाईपास और आशारोड़ चौक समेत कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं गढ़वाल मंडल के जनपद में भा लगातार बारिश से स्थिति काफी खराब है। यहां लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं आईएमडी ने आज देहरादून में अलग अलग स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग की मॉनिटरिंग करते हुए जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article