एजुकेशन

UTET Result 2025: जारी हुए उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम, ये रहा Direct Link

UTET Result 2025 Download: उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं।

UTET Result 2025 Declared

UTET Result 2025 Download: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने आज 12 नवंबर को आधिकारिक तौर पर उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) का परिणाम जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ukutet.com पर या खबर में दिए लिंक से ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) का आयोजन UBSE द्वारा किया जाता है। परीक्षा 27 सितंबर, 2025 को राज्य भर के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी।

हजारों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और परीक्षा दी थी। बता दें, ये परीक्षा उत्तराखंड के स्कूलों में टीचिंग पदों के लिए एक अनिवार्य योग्यता है।

UTET Result 2025 Official Website ukutet.com

UTET Result 2025 How to Check

UTET Result 2025 Download करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

UTET Result 2025 Official Website ukutet.com पर जाएं।

होमपेज पर लिखा है - UKUTET 2025 परीक्षाफल डाउनलोड करें

पंजीकरण संख्या एवं पासवर्ड अथवा अनुक्रमांक एवं जन्मतिथि अंकित कर अभ्यर्थी अपना परीक्षाफल डाउनलोड कर सकते हैं |

रिजल्ट देखने के लिए, उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। पोर्टल पर व्यक्तिगत अंकों के साथ क्वालिफाइंग स्टेटस भी दिखाया जाएगा।

UTET 2025 Result PDF डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

इन विवरण को करें चेक

UTET रिजल्ट 2025 PDF में उम्मीदवार के कुल अंक, विषय-वार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस सहित जानकारी दी गई है। UBSE ने यह सुनिश्चित किया है कि डेटा सटीक है और परीक्षा के बाद मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं से मेल खाता है। अब कैंडिडेट्स भर्ती प्रोसेस में अगले स्टेप्स की प्लानिंग कर सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह Author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article