UPSSSC PET 2023 Answer Key: उत्तर प्रदेश के 35 जिलों में यूपी पीईटी (UP PET 2023) की परीक्षा 28 और 29 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2023 का आयोजन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा बीते शनिवार, 28 अक्टूबर और रविवार 29 अक्टूबर को दो-दो घंटों की दो पालियों में किया गया था। परीक्षा के आयोजन के बाद अब यूपीएसएसएससी द्वारा प्रोविजिनल आंसर-की जारी किए जाने हैं। यूपी पीईटी (UP PET 2023) की परीक्षा में 20 लाख से अधिक कैंडिडेट्स के शामिल हुए थे। अब इन कैंडिडेट्स को आंसर की का इंतजार है।
उत्तर प्रदेश पीईटी के आयोजन के बाद इसके अनौपचारिक आंसर-की जारी किए जाने की तिथि का ऐलान यूपीएसएसएससी द्वारा नहीं किया गया है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि यूपीएसएसएससी यूपी पीईटी आंसर-की 2023 को 2 नवंबर तक जारी किया जा सकता है। आयोग द्वारा आंसर-की PDF डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, upsssc.gov.in पर अपलोड कर दी जाएगी। कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकेंगे।
UPSSSC PET Answer Key ऐसे चेक करें
- आसंर की जारी होने के बाद उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest Update के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद के लिंक पर जाना होगा।
- अगले पेज पर आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगी।
- आसंर की चेक करें और आगे के लिए प्रिंट लेकर रख लें।
दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने आंसर मिला सकेंगे। जिन उम्मीदवारों को आयोग द्वारा जारी आंसर-की को लेकर कोई आपत्ति होती है तो वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर आपत्ति जता सकेंगे। इसके लिए एक लिंक एक्टिव किया जाएगा। हालांकि इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न की दर से शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
