एजुकेशन

UPSC NDA 2024 Toppers List: यूपीएससी एनडीए परीक्षा में अर्नव रॉय को रैंक 1, देखें टॉपर्स की लिस्ट

UPSC NDA NA Toppers 2024: यूपीएससी की तरफ से नेशनल डिफेंस एकेडमी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। यूनियर पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से नाम के अनुसार, रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा का रिजल्ट 9 मई को जारी हुआ, लेकिन आज UPSC की तरफ से नाम के अनुसार रिजल्ट जारी किया गया है।

Image

UPSC NDA 1 Result जारी

Photo : Times Now Digital

UPSC NDA NA Toppers 2024: सेना में ऑफिसर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली नेशनल डिफेंस एकेडमी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है। यूनियर पब्लिक सर्विस कमीशन की तरफ से नाम के अनुसार, रिजल्ट (UPSC NDA Name wise Result 2024) जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। इस परीक्षा में अर्नव रॉय को रैंक 1 प्राप्त हुआ है।

यूपीएससी एनडीए परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसके लिए आवेदन 9 जनवरी 2024 तक लिए गए थे। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 21 अप्रैल 2024 को किया गया था। परीक्षा का रिजल्ट 9 मई को जारी हुआ, लेकिन आज UPSC की तरफ से नाम के अनुसार रिजल्ट जारी किया गया है।

UPSC NDA 2024 कैसे रहा रिजल्ट?

UPSC NDA NA 2024 परीक्षा के माध्यम से कुल 400 खाली पदों पर भर्तियां होनी थी। इसमें नेशनल डिफेंस अकादमी यानी NDA के लिए कुल 370 पद निर्धारित है। वहीं, नवल एकेडमी के लिए 30 पदों पर भर्तियां होनी है। इसमें कुल 7028 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। हालांकि अभी फाइनल रिजल्ट नहीं जारी हुआ है। रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • UPSC NDA 2024 रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC NDA Toppers List

  1. अर्णव रॉय
  2. परमार जैनिल दिनेशचंद्र
  3. आर्यन कुमार
  4. आदित्य त्रिपाठी
  5. आर्यन अमरनाथ वर्मा
  6. लबाना युवराज प्रकाश
  7. पटेल हेत जगदीशकुमार
  8. रूद्र हेमन्तकुमार प्रजापति
  9. कुलदीप सिंह
  10. पटेल कशिश रामाभाई
  11. समर्थ साईप्रकाश नायर
  12. तिवारी निशांत शिवनारायण
  13. पार्थ मनुभाई मकवाना
  14. पंचाल वैभवी भरतकुमार
  15. एचईटी पटेल
  16. दर्जी इशिता हेमंतकुमार
  17. कमलेश गुर्जर
  18. आदित्य श्रीवास्तव
  19. इज़हार खान
  20. प्रियांशु दोशी

UPSC NDA Final Result कब आएगा?

यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। एसएसबी इंटरव्यू 5 दिन का इंटरव्यू होता है जिसमें बताए गए सेंटर पर रिपोर्टिंग करना होता है। इस पांच दिन में कई तरह के टेस्ट होते हैं। इसमें ग्रुप डिस्कशन, फिजिकल टेस्ट, मेंटल टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू भी होता है। यूपीएससी एनडीए का फाइनल रिजल्ट SSB Interview के बाद जारी होता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article