एजुकेशन

UPSC NDA Admit Card 2025: जारी होने जा रहा यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा

UPSC NDA Admit Card 2025 Download Link: यूपीएससी एनडीए एग्जाम का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Image

UPSC NDA Admit Card 2025

UPSC NDA Admit Card 2025: यूपीएससी एनडीए एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने जा रहा है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से नेशनल डिफेंट एकेडमी और नेवल एकेडमी (I) परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी एडमिट कार्ड 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC NDA Admit Card 2025: कब आएगा एडमिट कार्ड

यूपीएससी एनडीए एग्जाम का आयोजन 13 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to download UPSC NDA Admit Card 2025

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एनडीए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPSC NDA Exam 2025: ऐसे होगी यूपीएससी एनडीए परीक्षा

यूपीएससी एनडीए एग्जाम में गणित और सामान्य योग्यता के दो पेपर होते हैं। मैथ्स से कुल 120 सवाल और सामान्य योग्यता से 150 सवाल पूछे जाते हैं। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलता है। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होते हैं। यूपीएससी एनडीए एग्जाम के माध्यम से कुल 406 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 11 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article