एजुकेशन

UPSC Interview Date 2023: यूपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल का इंतजार, जानें कब तक होगा जारी

UPSC Interview Date 2023, UPSC IAS Interview Schedule 2023: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा इंटरव्यू का शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर में किया गया था।

Image

UPSC Interview Date 2023

Photo : iStock

UPSC Interview Date 2023, UPSC IAS Interview Schedule 2023: यूपीएससी मेन्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा इंटरव्यू का शेड्यूल किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आप भी इस इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से शेड्यूल (UPSC Interview Schedule 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल 2023 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

UPSC Interview Schedule 2023: कौन दे सकेगा इंटरव्यू

यूपीएससी मेन्स एग्जाम में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और अन्य केंद्रीय सर्विसेज ( ग्रुप 'A' और ग्रुप 'B') पदों पर भर्ती के लिए पर्सनालिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू में शामिल होना होगा। आयोग द्वारा इंटरव्यू के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

UPSC Interview Date 2023: कब आएगा शेड्यूल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीएससी इंटरव्यू शेड्यूल अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UPSC Mains Result 2023: दिसंबर में जारी हुआ रिजल्ट

यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर, 16 सितंबर, 17 सितंबर, 23 सितंबर और 24 सितंबर को किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 8 दिसंबर को जारी कर दिया गया था।

UPSC CSE 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए 1 फरवरी 2023 से 21 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!