एजुकेशन

UPSC IES, ISS Result 2023: जारी हुए यूपीएससी आईईएस व आईएसएस परीक्षा के टॉपर्स के नाम

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 25, 2024, 03:54 PM IST

UPSC IES, ISS Result 2023 Toppers Link: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 2023 भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षाओं के लिए टॉपर्स सूची जारी कर दी है। दोनों सेवाओं के लिए परीक्षाएं 23 जून से 25 जून, 2023 तक आयोजित की गईं थी।

Image

यूपीएससी आईईएस, आईएसएस परिणाम 2023

UPSC IES, ISS Result 2023 Download Link with Toppers Name: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 2023 भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षाओं के लिए टॉपर्स सूची जारी कर दी है। दोनों सेवाओं (UPSC IES, ISS Final Result 2023) के लिए परीक्षाएं 23 जून से 25 जून, 2023 तक आयोजित की गईं थी।

चयनित आवेदकों का साक्षात्कार 18 से 21 दिसंबर, 2023 तक हुआ। यूपीएससी आईईएस सीटों के लिए 18 उम्मीदवारों और आईएसएस नौकरियों के लिए 33 उम्मीदवारों की नियुक्ति करेगा।

टॉपर - UPSC IES, ISS Result 2023 Toppers

निखिल सिंध (UPSC ISS Topper Name) ने आईएसएस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया और निश्चल मित्तल (UPSC IES Topper Name) ने आईईएस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

मेरिट सूची के साथ परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

नोटिस में कहा गया है कि आयोग इन उम्मीदवारों से मांगे गए मूल दस्तावेजों की मौलिकता की पुष्टि करेगा और अगली सूचना तक उनकी अनंतिम स्थिति तय करने पर रोक लगाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article