एजुकेशन

UPSC CMS/EPFO Final Result 2025: ईपीएफओ और सीएमएस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

UPSC CMS EPFO Final Result 2025: यूपीएससी ने ईपीएफओ और सीएमएस का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। CMS परीक्षा की बात करें तो इसका आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया गया था। इसके बाद दूसरा चरण यानी इंटरव्यू अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच हुआ था। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दिया था, उन्हें इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था।

Image

UPSC CMS epfo final result 2025

UPSC CMS/EPFO Final Result 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने ईपीएफओ एनफोर्समेंट ऑफिसर/अकाउंट्स ऑफिसर (EO/AO) परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही एक अन्य परीक्षा कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2025 का रिजल्ट भी जारी हो चुका है। ये नतीजे आने से ये साफ हो चुका है कि किन उम्मीदवारों को केंद्र सरकार और उससे जुड़े निकायों में डॉक्टर के पद पर नियुक्ति मिलेगी।

CMS परीक्षा की बात करें तो इसका आयोजन 20 जुलाई 2025 को किया गया था। इसके बाद दूसरा चरण यानी इंटरव्यू अक्टूबर से लेकर दिसंबर के बीच हुआ था। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दिया था, उन्हें इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था।

कैटेगरी 1 के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा के जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर सब-कैडर में नियुक्ति होती है। इसमें कुल 363 उम्मीदवारों की नियुक्ति होनी है। वहीं सामान्य कैटेगरी से 162 उम्मीदवार चयनित हुए हैं, जिनमें 9 दिव्यांग उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) से 43 उम्मीदवार चुने गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग से 75 उम्मीदवार, अनुसूचित जाति वर्ग से 57 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।

कितने पदों पर होगी नियुक्ति ?

कैटेगरी II के तहत कुल 449 उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। ये कैटेगरी अलग-अलग शहरी और केंद्रीय निकायों में मेडिकल पदों से जुड़ी हुई है।सामान्य वर्ग से 182 उम्मीदवार (10 दिव्यांग), EWS वर्ग से 49 उम्मीदवार (1 दिव्यांग), OBC से 113 उम्मीदवार (6 दिव्यांग) और SC वर्ग से 70 उम्मीदवार चुने गए हैं, जिसमें कि 1 दिव्यांग है। ST वर्ग से 27 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

यूपीएससी ईपीएफओ EO/AO परीक्षा का आयोजन 30 नवंबर 2025 को हुआ था। इस परीक्षा के जरिये कुल 156 पदों पर भर्ती होनी है। इसके बाद से ही रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था।

UPSC EPFO Result डाउनलोड करने का तरीका...

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद डाउनलोड सेक्शन पर जाएं।
  • अब EPFO में एफोर्समेंट ऑफिसर-अकाउंट्स ऑफिसर के 156 पद वाले शीर्षक का लिंक खोलें।
  • इसके बाद एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • पीडीएफ में दिए रोल नंबर की सूची में अपना रोल नंबर खोजें।

अगर आपको अपना रोल नंबर स्क्रीन पर दिख जाएगा तो इसका मतलब आपका सिलेक्शन हो चुका है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article