UPSC CDS Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग केंद्रीय रक्षा सेवा, यूपीएससी सीडीएस परिणाम 2022 अधिकारी प्रशिक्षण एकेडमी, ओटीए परीक्षा जारी करता है। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in की मदद से अपने परिणाम को देख और डाउनलोड कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों के यूपीएससी सीडीएस स्कोर 15 दिनों के भीतर जारी होंगे। उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट पीडीएफ को चेक कर सकते हैं और इसे नीचे डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस 1 अंतिम परिणाम उम्मीदवारों की ओर से प्राप्त योग्यता के आधार पर तैयार किया जाता है। यूपीएससी द्वारा आयोजित इंटरव्यू और चयन प्रक्रिया के अन्य दौरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
यूपीएससी परिणाम अधिसूचना में यूपीएससी ने कहा है, 'योग्यता लिस्ट तैयार करने में उम्मीदवारों की मेडिकल टेस्ट के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम यानी प्रोविजनल है। इन उम्मीदवारों की जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता का वेरिफिकेशन सेना मुख्यालय की ओर से किया जाएगा।'
परिणाम पीडीएफ के अनुसार, कुल 198 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से 135 पुरुष उम्मीदवार हैं और 63 महिला उम्मीदवार हैं।
UPSC Result 2023: कैसे डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, 'अंतिम परिणाम: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2022 (OTA)' वाले लिंक को क्लिक करें।
- यूपीएससी सीडीएस 1 ओटीए परिणाम पीडीएफ खुल जाएगा।
- अपना रोल नंबर और अन्य विवरण चेक कर लें।
- पीडीएफ डाउनलोड कर भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।
