एजुकेशन

UPSC CDS Final Result 2024: यूपीएससी सीडीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, प्रतीक गांगुली को Rank 1, देखें टॉपर्स लिस्ट

UPSC CDS 1 Final Result 2024 Declared: यूपीएससी सीडीएस भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है।

Image

UPSC CDS 1 का रिजल्ट जारी

Photo : Times Now Digital

UPSC CDS 1 Final Result 2024 Declared: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की तरफ से कंबाइंड डिफेंस सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स UPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है। इस परीक्षा में प्रतीक गांगुली को रैंक 1 प्राप्त हुआ है।

यूपीएससी की तरफ से जारी इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 9 जनवरी 2024 तक का समय मिला था। इसके लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल 2024 को आयोजित हुई जिसका रिजल्ट 9 मई 2024 को जारी हुआ। अब फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है।

UPSC CDS Final Result 2024 ऐसे चेक करें

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुलेगा।
  • अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

UPSC CDS 1 Toppers List: टॉपर्स लिस्ट

  1. प्रतीक गांगुली
  2. अंकित
  3. अविकेश छिल्लर
  4. हर्षित
  5. मंजीत सिंह
  6. आदित्य झा
  7. शान्तनु शर्मा
  8. दीपक सिंह
  9. अभिषेक मील
  10. अंकुश कुमार
  11. शिवेन्द्र प्रताप सिंह
  12. शुभम देवरानी
  13. मनीष शर्मा
  14. पांडे रोहित रवीन्द्रकुमार
  15. कुंवर सतीश विक्रम
  16. रचित सैनी
  17. सुधांशु नाथ तिवारी
  18. सौरभ यादव
  19. नीलेश राज
  20. नितेन्द्र सिंह राठौड़

यूपीएससी सीडीएस 2024 की परीक्षा में कुल 457 खाली पदों पर भर्तियां होनी थीं। इसमें 234 कैंडिडेट्स का चयन हुआ है। सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हो गई है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक करें।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article