UPSC Assistant Professor Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (UPSC Assistant Professor Recruitment) खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने अलग अलग विभागों में 213 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विशेषज्ञ, सहायक प्रोफेसर, सहायक संपादक, सहायक लोक अभियोजक और विधि अधिकारी के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। यहां आवेदन के लिए आज यानी 12 सितंबर से लिंक एक्टिव कर दिया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 2 अक्टूबर 2026 है। यहां आप यूपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
UPSC Assistant Professor Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी
- असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर - 140
- स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर (जनरल मेडिसिन) - 60
- स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 असिस्टेंट प्रोफेसर (एनाटॉमी) - 04
- पब्लिक लॉ ऑफिसर/डिस्ट्रिक्ट लिटिगेशन ऑफिसर/लॉ ऑफिसर - 04
- असिस्टेंट एडिटर - 02
- स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) - एनेस्थीसियोलॉजी 01
- स्पेशलिस्ट ग्रेड 2 (जूनियर स्केल) - पीडियाट्रिक्स 01
यूपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
UPSC Assistant Professor Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPSC Assistant Professor Grade 2, 3 Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
UPSC Assistant Professor Application Fees: आवेदन शुल्क
बता दें इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी परीक्षा शुल्क 25 रुपये का भुगतान करना होगा। महिला, SC/ST और बेंचमार्क विकलांगता वाले उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
