UPPSC RO ARO Final Result 2023 Declared: यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी 2023(एआरओ) के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां पर फाइनल लिस्ट उपलब्ध करवा दी गई है। इस परीक्षा के लिए 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि पेपरलीक के कारण आयोग को इसे दोबारा कराना पड़ा था।
बता दें यूपीपीएसी आरओ एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को निर्धारित थी। हालांकि परीक्षा के दिन पेपरलीक होने के चलते हड़कंप मच गया था। गाजीपुर में कुछ अभ्यर्थियों ने एक केंद्र के बाहर जमा होकर पेपर लीक होने पर विरोध भी किया था। इसके बाद आयोग ने अगले दिन यानी 12 फरवरी को एसटीएफ से जांच की सिफारिश की थी।
UPPSC RO ARO Final Result: कब हुई थी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि सहायक समीक्षा अधिकारी पद हेतु हिन्दी टंकण एवं परीक्षा दिनांक-16, 17, 18 व 19 जनवरी, 2026 को आयोग कार्यालय में आयोजित की गयी थी।। प्रारम्भिक परीक्षा में सम्मिलित 419 निरस्तित (समीक्षा अधिकारी 338 + सहायक समीक्षा अधिकारी 81) के सापेक्ष कुल 419 अभ्यर्थियों (समीक्षा अधिकारी 338 + सहायक समीक्षा अधिकारी 81) को मा० आयोग द्वारा आवश्यक रूप से सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
UPPSC RO ARO Final Result 2023: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPSC RO ARO Final Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UPPSC RO ARO Result 2026: यहां देखें टॉप 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट
यहां आप यूपीपीएससी आरओ एआरओ 2023 टॉप 10 स्टूडेंट्स की लिस्ट देख सकते हैं।

UPPSC RO ARO Result 2023
परीक्षा परिणाम से सम्बन्धित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा श्रेणीवार/पदवार कटऑफ की जानकारी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर दी जाएगी। अभ्यर्थी यहां चेक कर सकेंगे।
