एजुकेशन

UPPSC RO ARO Admit Card 2024: कब आएगा यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड, वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC RO ARO Admit Card 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जल्द जारी किया जाएगा।

Image

UPPSC RO ARO Admit Card 2024

UPPSC RO ARO Admit Card 2024: यूपीपीएससी आरओ एआरओ एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

UPPSC RO ARO Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा का एडमिट कार्ड नवंबर के आखिरी या दिसंबर के पहले सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है।

How to download UPPSC RO ARO Admit Card 2024

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर RO/ARO एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: इस समय तक जारी हो सकता है यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, देखें सबसे पहले

UPPSC RO ARO Exam 2024: दिसंबर में होगी परीक्षा

यूपीपीएससी समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 22 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जनरल स्टडीज से 140 अंको के 140 सवाल और जनरल हिंदी से 60 अंको के 60 सवाल होंगे। प्रत्येक पेपर हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। गलत जवाब पर 1/3 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी होगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article