एजुकेशन

UPPSC LT Grade Result 2025: यूपी एलटी ग्रेड के चार विषयों के प्रीलिम्स का परिणाम जारी, 4243 अभ्यर्थी सफल

UPPSC LT Grade Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा-2025 के तहत कृषि एवं उद्यानकर्म, उर्दू, कला और संगीत विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

Image

UPPSC LT Grade Result 2025

UPPSC LT Grade Result 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) भर्ती परीक्षा-2025 के तहत कृषि एवं उद्यानकर्म, उर्दू, कला और संगीत विषय की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। चारों विषयों में कुल 4243 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।संगीत विषय में पुरुष शाखा के 52 पद और महिला शाखा के 13 पद के साथ-साथ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के चार पद शामिल हैं। सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। परिणाम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक और कटआफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 433 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।कला विषय की परीक्षा में पुरुष शाखा के 383, महिला शाखा के 195 पदों तथा दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक के चार पदों के लिए 24 जनवरी को परीक्षा हुई थी। इसमें 19748 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 9808 परीक्षा में शामिल हुए और 2854 सफल घोषित किए गए हैं।

कृषि एवं उद्यानकर्म विषय में पुरुष शाखा के 14 तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक के आठ पद शामिल हैं। इस विषय के लिए 11,753 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6490 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 224 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। इसके अलावा उर्दू विषय की परीक्षा में पंजीकृत 8765 अभ्यर्थियों में से 4880 ने परीक्षा दी थी। इसमें से 732 सफल हुए हैं।

संगीत विषय में पुरुष शाखा के 52 पद और महिला शाखा के 13 पद के साथ-साथ दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक (स्पर्श दृष्टिबाधित विद्यालय/समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय) के चार पद शामिल हैं। इस विषय के लिए कुल 3729 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1874 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।

आयोग के अनुसार निर्धारित न्यूनतम दक्षता मानक अंक प्राप्त न करने के कारण कुछ श्रेणियों में रिक्तियों के सापेक्ष 15 गुना अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सके हैं। कृषि एवं उद्यानकर्म विषय में पुरुष शाखा के 14 तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत विशिष्ट अध्यापक के आठ पद शामिल हैं। आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम तथा सफल अभ्यर्थियों के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article