एजुकेशन

यूपी बोर्ड ने इंप्रूवमेंट परीक्षा के नियमों में किया बड़ा बदलाव, अब एक विषय में फेल तो देनी होगी कंपार्टमेंट

UPMSP UP Board compartment improvement exam 2026 rules: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट/इप्रूवमेंट परीक्षा-2026 के लिए व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर रहा है।

Image

UP Board: यूपी बोर्ड इंप्रूवमेंट परीक्षा के नियमों में बदलाव

UPMSP UP Board compartment improvement exam 2026 rules: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षा 2026 के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी बोर्ड ने पहली बार इंटरमीडिएट छात्रों को एक विषय में इंप्रूवमेंट परीक्षा देने की सुविधा देने का फैसला किया है। यानी जो छात्र परीक्षा पास कर चुके हैं लेकिन किसी एक विषय में कम अंक आने से संतुष्ट नहीं हैं, वे दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकेंगे। नई व्यवस्था के तहत अब छात्रों को केवल फेल होने पर ही नहीं, बल्कि कम अंक आने पर भी अपने स्कोर सुधारने का मौका मिलेगा। इस प्रस्ताव को छात्रों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

अब तक कंपार्टमेंट परीक्षा केवल उन छात्रों के लिए होती थी जो एक या दो विषयों में फेल हो जाते थे। लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद पास छात्र भी अपनी मेरिट बेहतर करने के लिए इंप्रूवमेंट एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। माना जा रहा है कि इससे प्रतियोगी परीक्षाओं और कॉलेज एडमिशन की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों को फायदा होगा।

मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि यूपी बोर्ड ने इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने कहा है कि किसी भी छात्र का भविष्य केवल कम अंकों की वजह से प्रभावित नहीं होना चाहिए। इसी सोच के तहत यह नई व्यवस्था तैयार की गई है।

23 अप्रैल को आया था रिजल्ट

बता दें कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल 2026 को जारी किया गया था। इस साल बोर्ड परीक्षा में करीब 25 लाख से ज्यादा इंटरमीडिएट छात्र शामिल हुए थे। इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए छात्र अपनी पसंद के एक विषय में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। फिलहाल छात्र और अभिभावक यूपी बोर्ड की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा की तारीखों का विस्तृत शेड्यूल जारी किया जा सकता है। यह कदम नई शिक्षा नीति यानी NEP 2020 की भावना के अनुरूप है, जिसमें छात्रों को एक से ज्यादा अवसर देने और परीक्षा के दबाव को कम करने पर जोर दिया गया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article