एजुकेशन

UP Board Exam 2026 : 32 जिलों में एक रोल नंबर पर दो-दो आंसर शीट, 94 छात्रों का रिजल्ट रोका

UP Board Exam 2026 Irregularity : यूपी बोर्ड में दो आंसर शीट्स पर एक ही रोल नंबर छपे मिलने के मामले सामने आए हैं। अभी तक इस मामले में कुल 94 से भी ज्यादा छात्रों की आंसर शीट्स संदिग्ध मिली है। ऐसे में बोर्ड ने इन सभी रिजल्ट्स को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Image

UP Board Exam 2026

UP Board Exam 2026 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की विश्वसनीयता (Credibility) पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सीबीएसई की पारदर्शिता पर खड़े हो रहे सवालों के बीच अब यूपी बोर्ड पर भी कई तरह के सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। खबर है कि आगरा, प्रयागराज, बलिया, गाजीपुर, मिर्जापुर, मैनपुरी, आजमगढ़, प्रतापगढ़ समेत कुल 31 जिलों में दो -दो आंसर शीट्स पर एक ही रोल नंबर छपे मिलने के मामले सामने आए हैं। अभी तक इस मामले में कुल 94 से भी ज्यादा छात्रों की आंसर शीट्स संदिग्ध मिली है। ऐसे में बोर्ड ने इन सभी रिजल्ट्स को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि बोर्ड का दावा था कि नकल और गड़बड़ी को रोकने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई थीं। मूल्यांकन केंद्रों से अंक हर दिन सीधे बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किये जा रहे थे। इसके बावजूद गड़बड़ी होने से सिस्टम की पोल खुल गई। सूत्रों की मानें तो प्रयागराज के एक स्कूल की ओरिजनल आंसर शीट्स में अलीगढ़ की भी कॉपी जोड़ने का मामला आया। और अब एक ही रोल नंबर मिलने से ऐसा कहा जा रहा है कि परीक्षा के दौरान आंसर शीट्स बदली गईं।

कहां हुई सबसे ज्यादा गड़बड़ी ?

हाईस्कूल में प्रयागराज, सीतापुर, महोबा, प्रतापगढ़, मेरठ में हाथरस, मैनपुरी, आगरा, एटा, हापुड़, तो गोरखपुर में गोरखपुर, गोंडा, महाराजगंज और वाराणसी में आजमगढ़, गाजीपुर, मिर्जापुर में सबसे ज्यादा गड़बड़ी के मामले देखे गए।

वहीं इंटर में प्रयागराज, प्रतापगढ़, हरदोई, इटावा, मेरठ में आगरा, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर में देवरिया, वाराणसी में मिर्जापुर, आजमगढ़, बलिया, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, अयोध्या, अमेठी और बरेली में शाहजहांपुर में गड़बड़ी दर्ज की गई। ऐसे में यूपी बोर्ड परीक्षा की साख पर लगे इस धब्बे ने एक बार फिर सवालिया निशान खड़े कर दिये हैं कि इतने हाईटेक दावों के बावजूद भी गड़बड़ी कैसे हुई।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article