UPCISB UP Cooperative Bank Exam Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा बोर्ड (UPCISB) कोऑपरेटिव बैंक के कई पदों पर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए असिस्टेंट/कैशियर के 57 पद, जूनियर मैनेजर के 45 पद, मैनेजर के 7 पद, असिस्टेंट/टाइपिस्ट के 2 पद और असिस्टेंट इंजीनियर के 5 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
UP Cooperative Bank Exam Date: कब होगी यूपी कोऑपरेटिव बैंक में भर्ती के लिए परीक्षा
बता दें यूपी कोऑपरेटिव बैंक के इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 7 और 8 सितंबर को आयोजित की जाएगी। वहीं अब एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
UP Cooperative Bank Exam Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले upcisb.upsdc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPCISB UP Co-Operative Bank Various Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
UP Cooperative Bank Exam Admit Card 2026: एडमिट कार्ड में श्रुटि पाए जाने पर क्या करें
यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो ऑफिशियल वेबसाइट पर मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। यूपीसीआईएसबी की ओर से करेक्शन कर आपको मेल कर दिया जाएगा।
UP Cooperative Bank Exam Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे यहां एग्जाम सेंटर में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें। बिना इसके आपको एंट्री नहीं दी जाएगी।
