UP Schools Winter Vacation: उत्तर भारत इस समय शीतलहर और भीषण ठंड की चपेट में है। कड़ाके की ठंड ने स्कूली छात्रों की मुसीबत बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है। गाजियाबाद, नोएडा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं और 28 दिसंबर तक बूंदाबांदी होने के भी आसार है। इस बीच बच्चे बेसब्री से विंटर वेकेशन का इंतजार कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि उत्तर प्रदेश राज्य में सर्दियों की छुट्टी यानी विंटर वेकेशन कब से होंगी।
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीते साल 8वीं तक के स्कूलों के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की घोषणा दिसंबर में की गई थी। राज्य में स्कूल 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2024 तक बंद रहे थे। संभव है कि इस बार भी 31 दिसंबर से यूपी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। जल्द ही इसको लेकर आदेश जारी हो सकता है।
MP में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश
मध्य प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक 5 दिन की शीतकालीन छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, 5 जनवरी को रविवार होने के कारण बच्चों को एक और दिन की छुट्टी मिल रही है।
राजस्थान में विंटर वेकेशन
राजस्थान सरकार ने अपने राज्य के सभी स्कूलों के लिए 23 दिसंबर को आदेश जारी किया है। इसके अनुसार राजस्थान के स्कूलों में 25 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने ट्वीट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।
