एजुकेशन

UP School Closed: वेस्ट यूपी के इन जिलों में आज स्कूल बंद, जानें क्यों लिया गया फैसला

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Oct 17, 2023, 08:10 AM IST

UP School Closed in Hapur and Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज यानी 17 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जानें किन किन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल।

Image

UP School Closed Today

UP School Closed in Hapur and Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में आज यानी 17 अक्टूबर को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पश्चिमी यूपी के बुलंदशहर और हापुड़ जनपद में आज स्कूल बंद रहेंगे। दोनों जिलों में जिला प्रशासन द्वारा आदेश जारी कर दिया गया। आदेश के अनुसार, बुलंदशहर और हापुड़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित सभाओं के चलते आज बंद रहेंगे स्कूल।

आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की वजह से सड़कों पर वाहनों का अत्यधिक आवागमन होगा, जिसके चलते जाम की स्थिति बन सकती है। इस स्थिति के चलते स्कूली बच्चों को समस्या का सामना ना करना पड़े, इसलिए स्कूल, कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

UP School Closed

UP School Closed

बता दें कि महिलाओं और दलितों के बीच भाजपा का जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी की ओर से चलाई जा रही मुहिम को धार देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी यूपी के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री बुलंदशहर और हापुड़ में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन और एक दलित सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उनके इस अभियान की शुरुआत मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगी।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article