एजुकेशन

UP School Closed 2023: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, DM ने जारी किया नोटिस

UP School Closed 2023, UP School Closed Today News: उत्तर प्रदेश में राजधानी समेत कई जिलों में लगातार बारिश की वजह से आम लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूपी के इस जिले में स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

Image

UP School Closed 2023

Photo : iStock

UP School Closed 2023, UP Lucknow School Closed Today: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते आम लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं, कई जिलों में बिजली गिरने की घटना भी सामने आ रही है। ऐसे में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने लखनऊ के कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों को आज यानी 11 सितंबर (सोमवार) को बंद रखने का आदेश दिया है।

UP Lucknow School Closed 2023: डीएम ने जारी किया आदेश

जारी नोटिस मे कहा गया है कि 'मौसम विभाग द्वारा जारी की गई बिजली कड़कने के साथ भारी वर्षा की चेतावनी और लखनऊ में विगत कुछ घंटों से खराब मौसम के दृष्टिगत जनपद लखनऊ के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी बोर्ड्स के कक्षा 12 तक के समस्त सरकारी / गैर सरकारी / प्राइवेट विद्यालयों में आज 11 सितंबर 2023 दिनसोमवार को अवकाश घोषित किया जाता है।' जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है। इस आदेश की प्रमाणिकता को जनपद की वेबसाइट lucknow.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है।

UP School Closed 2023

UP School Closed 2023

School Closed Today: उत्तराखंड के इन जिलों में छुट्टी

वहीं, उत्तराखंड में तेज बारिश की वजह से उधमसिंह नगर और चंपावत में भी कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। यह नियम उत्तराखंड के इन दोनों जिलों के सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा।

Lucknow School Closed: स्कूलों से करें संपर्क

यूपी और उत्तराखंड में स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल आज की छुट्टी घोषित की गई है। हालांकि, मौजूदा हालात को देखते हुए स्कूल की छुट्टियां बढ़ाए जाने की संभावना है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वह संबंधित स्कूलों से संपर्क जरूर कर लें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article