एजुकेशन

UP RTE Admission 2026: प्राइवेट स्कूलों में फ्री एजुकेशन का गोल्डन चांस, आज से शुरू हुए RTE के लिए ऑनलाइन आवेदन

UP RTE Admission 2026: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के अधिकार के तहत नर्सरी क्लास मे प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। पहले चरण के आवेदन 16 फरवरी तक चलेंगे और उसके बाद लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो। उसके बाद दूसरे चरण और तीसरे चरण में आवेदन किए जाएंगे।

Image

प्राइवेट स्कूलों में फ्री एजुकेशन का गोल्डन चांस (Photo - Canva)

UP RTE Admission 2026: उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में फ्री में शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिल रहा है। Right to Education यानी शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत यूपी में 68 हजार स्कूलों बच्चों को फ्री में एडमिशन देने के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 2 फरवरी 2026 से से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। बता दें कि RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई है, जिसके तरह फ्री में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। आइए आपको आरटीई एडमिशन 2026 के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं आदि की जानकारी दें।

RTE Admission 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां

आरटीई की तहत 3 चरणों में आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जो इस प्रकार है -

प्रथम चरण में आवेदन की तिथि2 फरवरी 2026
प्रथम चरण आवेदन की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026
प्रथम चरण लॉटरी प्रक्रिया 20 फरवरी 2026
दूसरे चरण में आवेदन की तिथि 21 फरवरी 2026
दूसरे चरण में आवेदन की अंतिम तिथि 7 मार्च 2026
दूसरे चरण में लॉटरी प्रक्रिया 11 मार्च 2026
तीसरे चरण में आवेदन की तिथि 12 मार्च 2026
तीसरे चरण में आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026
तीसरे चरण में लॉटरी प्रक्रिया 29 मार्च 2026

प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज

- बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

- निवास प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड)

- परिवार आय प्रमाण पत्र

- बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो

- जाति प्रमाण पत्र (यदि है तो)

बता दें कि आरटीई के तहत प्राइवेट स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चे की कम से कम आयु 3 से 7 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। उससे छोटी उम्र या बड़ी उम्र के बचे आवेदन नहीं कर सकते हैं।

कैसे करें UP RTE एडमिशन 2026 के लिए आवेदन?

1. यूपी RTE एडमिशन 2026 के लिए आवेदन करने के अभिभावक आधिकारिक वेबासइट rte25.upsdc.gov.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको 'Online Application/Student Registration' लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

3. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको बच्चे का जानकारी दर्ज करनी है।

5. फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों अपलोड करना है।

6. डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

7. भविष्य के संदर्भ में फॉर्म का पीडीएफ भी जरूर बनाएं।

अभिभावकों के बता दें कि वह खुद घर बैठे आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही अपने करीबी जन सुविधा केंद्र (CSC) जाकर भी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद लॉटरी के माध्यम से बच्चे का नाम निकाला जाएगा, जिसके आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। बता दें कि आवेदन फॉर्म में अभिभावक केवल 10 किलोमीटर के रेडिएस में आने वाले स्कूलों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article