UP Police SI Exam Guidelines 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रोन्नित बोर्ड (UPPRPB) द्वारा 14 मार्च को एसआई भर्ती परीक्षा (UP Police SI Exam 2026) आयोजित किया जा रहा है। भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए UPPRPB ने एडमिट कार्ड 2 दिन पहले ही जारी कर दिए थे, जिन्हें उम्मीदवार uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही कल होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देशों को फॉलो करना जरूरी है। उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस जरूर चेक करें।
कब होगी यूपी पुलिस एसआई परीक्षा 2026?
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो पाली यानी शिफ्ट में किया जाएगा। जिसमें एक शिफ्ट सुबह की है और एक शिफ्ट दोपहर की होगी।
क्या है परीक्षा केंद्र में एंट्री के नियम
14 और 15 मार्च को होने वाली एसआई लिखित परीक्षा के लिए उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर करीब दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है। बता दें कि परीक्षा शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। उसके बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचे।
परीक्षा केंद्र पर किन चीजों को ले जा सकते हैं साथ
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि वह परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, नीला और काला बॉल पेन ले जाना अनिवार्य है। इसके साथ ही बता दें कि एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के बिना परीक्षा केंद्र प्रवेश प्रतिबंधित है। मोबाइ में दिखाया गया एडमिट कार्ड भी मान्य नहीं है।
कौन-सी चीजें है एग्जाम सेंटर में प्रतिबंधित
परीक्षा के लिए जानें वाले उम्मीदवार इस बात पर खास ध्यान दें कि परीक्षा केंद्र पर किन वस्तुओं को लेकर नहीं जाना है। एक छोटी सी गलती आपके लिए भारी दिक्कत बन सकती है। परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुओं की लिस्ट इस प्रकार है-
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- घड़ी
- ब्लूटूथ डिवाइस
- कैमरा
- इयरफोन
- कैलकुलेटर
- कागज का टुकड़ा
इस प्रकार की कोई भी वस्तु परीक्षा केंद्र में ले जाने पर उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा केंद्र में जूतों को लेकर निर्देश
यूपी पुलिस एसआई परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह है कि वह परीक्षा केंद्र पर जाने के लिए जूते पहनने के बजाए सैंडल और चप्पल पहन सकते हैं। यह सलाह इसलिए दी जा रही है ताकि चेकिंग के दौरान उम्मीदवार को दिक्कत का सामना न करना पड़े और इसमें समय भी बर्बाद न हो।
