े UP Police SI Vacancy: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को किया जाना है। इसके लिए वाराणसी में विभिन्न स्थानों से लगभग 78 हजार लोग आएंगे। हर मार्ग पर पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा हेल्प डेस्क 24 घंटे चालू रहेगा। बता दें, परिवहन व्यवस्था के संबंध में, रोडवेज वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक, परशुराम पांडे ने जानकारी दी है कि "14 और 15 मार्च को, विभिन्न स्थानों से लगभग 78 हजार लोग आएंगे। इसके लिए, हर मार्ग पर पर्याप्त बसों की व्यवस्था की गई है।
क्या बसों की सुविधा फ्री है?
कुल मिलाकर, 168 बसों की व्यवस्था की गई है। उम्मीदवारों को यह बताना जरूरी है बस की यात्रा फ्री नहीं है। हेल्प डेस्क 24 घंटे चालू रहेगा। किसी भी तरह का अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए। एक विशेष बात यह होगी कि बंगाल से आने वाले अधिकांश लोग मुगलसराय में उतरेंगे। इसके लिए, हमने मुगलसराय कैंट से चलने वाली सिटी बसों की व्यवस्था की है।
राज्य भर में हर परीक्षा केंद्र के पास चलेंगी बसें
बता दें, सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा (14–15 मार्च 2026) के अभ्यर्थियों के लिए UPSRTC बसों में निःशुल्क यात्रा संबंधी प्रसारित सूचना गलत और भ्रामक है। कृपया ऐसी अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें।
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस और बराबर के पोस्ट) डायरेक्ट रिक्रूटमेंट 2025 के लिए लिखित परीक्षा की तारीखें 14 और 15 मार्च है।
1090 केंद्रों पर होगी परीक्षा
यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में कुल 1090 केंद्रों पर होगी। इस 11 मार्च को प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया था। जिसे डाउनलोड करने के लिए आपको uppbpb.gov.in या siupexam25.com/districtintimation/index.aspx पर जाने की जरूरत है।
कैसे होगा चयन
- लिखित परीक्षा: 200 अंकों की, जिसमें 160 मल्टीपल चॉइस सवाल होंगे
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV): असली दस्तावेज चेक किए जाएंगे।
- फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST): इसमें फिजिकल मेजरमेंट जैसे, हाइट, वजन और सीना (पुरुषों के लिए) चेक किया जाएगा।
- फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): कैंडिडेट की फिजिकल फिटनेस और स्टैमिना चेक किए जाएंगे।
- मेरिट लिस्ट: आखिर में आएगी मेरिट लिस्ट, सभी स्टेज में परफॉर्मेंस के आधार पर तेयार की जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर जाने की जरूरत है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
