एजुकेशन

UP Police Bharti 2023: आखिरकार यूपी पुलिस में 37 हजार पदों पर वैकेंसी, कांस्टेबल और फायरमैन पदों पर आई भर्ती

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 12, 2023, 08:48 PM IST

UP Police Constable Sarkari Naukri Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से करीब 37 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in की मदद से जानकारी सामने आई है। मिशन रोजगार यूपी से आई जानकारी के अनुसार फायरमैन और कांस्टेबल पोस्ट पर यह रिक्रूटमेंट होने वाले हैं।

Image

यूपी पुलिस में कांस्टेबल पदों पर भर्ती

UP Police Constable and Fireman Recruitment 2023: वो लाखों उम्मीदवार जो उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल और फायरमैन पदों पर भर्ती के लिए घोषणा का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए आधिकारिक अपडेट आखिरकार जारी हो चुका है। कुल मिलाकर 37 हजार पदों पर भर्तियां की जानी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के 'मिशन रोजगार यूपी' की ओर से 11 जनवरी को जारी एक अपडेट के अनुसार 37,000 फायरमैन और कांस्टेबल पदों के लिए भर्तियां की जानी हैं। इसके अलावा अगर आधिकारिक नोटिस चेक करना चाहते हैं तो uppbpb.gov.in/notice/VIG1 पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

UP Police Constable Bharti 2023 Application: यूपी फायरमैन, पुलिस कांस्टेबल आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के अंदर यूपी पुलिस में निकली 37000 कांस्टेबल और फायरमैन पदों पर भर्ती को लेकर उम्मीदवारों को ऑनलाइन अप्लाई करना है और इन पदों के लिए जरूरी योग्यता मानदंड रखने वाले उम्मीदवार के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB या UPPBPB) की ओर से आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in की मदद से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस अपडेट में आवेदन प्रक्रिया की तारीख से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं हुई है और उम्मीदवार ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी फायरमैन, पुलिस कांस्टेबल के लिए नोटिस

यूपी पुलिस में फायरमैन, कांस्टेबल भर्ती को लेकर 7 जनवरी 2022 के दिन आधिकारिक नोटिस रिलीज हुआ था और इसके अनुसार UPPRPB यूपी पुलिस में 26,210 कांस्टेबल नागरिक पुलिस और 172 फायरमैन पदों के लिए भर्ती की जानी है। इसके अलावा UPPRPB के नोटिस के बाद से लाखों उम्मीदवार UP Police Constable Recruitment 2023 अपडेट को लेकर मांग कर रहे हैं।

UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस भर्ती की चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती के लिए उम्मीदवारों को तीन चरण यानी लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के प्रोसेस से होकर गुजरने की जरूरत होगी। इसके अलावा इन तीन स्टेप्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवार प्रदर्शन के अनुसार किसी पद के लिए भर्ती में शामिल किया जाएगा।

UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती के लिए योग्यता

यूपी पुलिस की ओर से जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं की मार्कशीट हो और साथ ही पुरुष उम्मीदवार की आयु सीमा भी 18 साल से 27 साल के बीच हो। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों के लिए आयु मानदंड 18 से 25 साल के बीच होना चाहिए।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावत author

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय ... और देखें

End of Article