एजुकेशन

UP Police Constable Re Exam Date 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल का री एग्जाम कब होगा? नोट कर लें पैटर्न

UP Police Constable Re Exam Date 2024 Kab Hoga (यूपी पुलिस कांस्टेबल का री एग्जाम कब होगा): यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी और 18 फरवरी को किया गया था। हालांकि, पेपर लीक होने की वजह से बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन दोबारा किया जाएगा।

Image

UP Police Constable Re Exam Date 2024

UP Police Constable Re Exam Date 2024 Kab Hoga (यूपी पुलिस कांस्टेबल का री एग्जाम कब होगा): यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम डेट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा परीक्षा की नई तारीख (UP Police Constable Exam 2024 Date) का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नजर बनाए रखें। यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम डेट 2024 (UP Police Constable Exam 2024 Kab Tak Hoga) जारी होती ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

UP Police Constable Re Exam 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम कब होगा?

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी और 18 फरवरी को किया गया था, जिसमें 43 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। हालांकि, पेपर लीक होने की वजह से परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। योगी सरकार ने छह महीने के अंदर दोबारा परीक्षा कराने का ऐलान किया था। अब लगभग 4 महीने बीत चुके हैं लेकिन परीक्षा को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड द्वारा परीक्षा की नई तारीख जुलाई में जारी की जा सकती है।

UP Police Constable Re Exam 2024 Kab Hoga: निगेटिव मार्किंग का प्रावधान

एग्जाम पैटर्न की बात करें तो यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता से 300 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 2 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए दिशा निर्देशों को जरूर पढ़ें।

UP Police Constable Exam 2024 Date: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के कुल 60244 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 24102 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 16264 पद, अनुसूचित जाति के लिए 12650 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 1204 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article