UP Police Constable Admit Card 2024 Kab Aayega, UP Police Constable Admit Card 2024 Date: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा कांस्टेबल एग्जाम का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से अपना एडमिट कार्ड (UP Police Constable Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
UP Police Constable Admit Card 2024: एडमिट कार्ड का इंतजार
यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स मानें तो एडमिट कार्ड फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करवा दी जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
UP Police Constable Exam 2024 Date: फरवरी में इस दिन होगी परीक्षा
यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी और 18 फरवरी को किया जाएगा। इस परीक्षा में 300 अंकों के 150 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.5 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to Download UP Police Constable Admit Card 2024
- यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Police Constable Recruitment 2024: कितना मिलेगा वेतन
यूपी पुलिस में कांस्टेबल के कुल 60,244 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
