एजुकेशन

UP PET Result 2025: कब जारी होगा यूपी पेट रिजल्ट? जानें चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

UP PET result 2025 जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को पेट रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था। UPSSSC PET Exam 2025 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित कराया गया था। ऐसे में चलिये जानते हैं यूपीपीएससी PET रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका...

Image

UP PET Result 2025

UPSSSC PET Result 2025: उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को इसके रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार इंतजार में बैठे हैं कि कब UPSSSC इस रिजल्ट को जारी करेगा। ऐसे में आज यानी 24 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा।

UPSSSC PET Exam 2025 6 और 7 सितंबर 2025 को आयोजित कराया गया था। चलिये जानते हैं UPSSSC PET रिजल्ट चेक करने का तरीका...

  • रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • इशके बाद होमपेज पर आपको UPSSSC PET 2025 रिजल्ट का एक लिंक नजर आएगा, उस लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, लिंग और स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड अच्छी तरह से दर्ज करें।
  • सारी जानकारी भरने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
  • अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें। तो आपका UPSSSC PET रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • स्कोरकार्ड को अच्छी तरह डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।
Also Read:BSEB STET 2025 Answer Key: जल्द जारी होगी बिहार एसटीईटी आंसर की, जानें डाउनलोड करने का तरीका

बताते चलें कि यूपीएसएसएससी PET परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। बताते चलें कि PET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को ही अलग-अलग ग्रुप सी भर्तियों में शामिल होने का मौका मिलता है। जो उम्मीदवार कट ऑफ को पार करेंगे, वो ही इस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर पाएंगे।

इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि UPSSSC PET स्कोरकार्ड जारी होने की तारीख से तीन साल पहले के लिए वैलिड होता है।

    Kusum Bhatt
    कुसुम भट्टauthor

    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

    और पढ़ें
    End of Article