एजुकेशन

BSEB STET 2025 Answer Key: जल्द जारी होगी बिहार एसटीईटी आंसर की, जानें डाउनलोड करने का तरीका

BSEB STET 2025 Answer Key: बिहार STET आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इससे परीक्षार्थी अपने जवाबों को अच्छी तरह चेक कर सकते हैं।

Image

BIHAR STET 2025 Answer KEY

BSEB STET 2025 Answer Key: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा में बैठे उम्मीदवारों का इंतजार जल्दी ही खत्म किया जाने वाला है। बोर्ड आज यानी 24 नवंबर 2025 को STET आंसर की आधिकारिक रूप से जारी कर देगा। Bihar STET 2025 की आंसर की आधिकारिक रूप से जारी होने जा रही है और ऐसे में लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। आंसर की के साथ-साथ उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट भी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इससे परीक्षार्थी अपने जवाबों को अच्छी तरह चेक कर सकते हैं।

बताते चलें कि इस बार बोर्ड ने साफ किया है कि आंसर की प्रोविजनल होगी। अगर किसी उम्मीदवार को ऐसा लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलता है तो वो ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवा सकता है। 24 से लेकर 27 नवंबर 2025 तक ही ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवाई जा सकेगी औऱ अगर कोई उम्मीदवार इसके बाद अनुरोध भेजता है तो उसपर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए हर सवाल पर 50 रुपये की फीस रखी गई है।

बिहार एसटीईटी आंसर की डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो...

  • सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.bihar-stet.com/ पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए अधिसूचना या फिर नोटिफिकेशन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • बिहार स्टेट 2025 आंसर की का लिंक खोजकर उसपर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्मतिथि या फिर अन्य डीटेल्स दर्ज करके लॉगिन करें।
  • अब संबंधित शिफ्ट और सेट के हिसाब से पीडीएफ को डाउनलोड कर लें।
  • उम्मीदवार अपनी ओएमआर शीट से उत्तरों को जांचे और फिर अपने अंकों का अंदाजा लगाएं।

बिहार एसटीईटी 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर से लेकर 5 अक्तूबर 2025 थी। इस परीक्षा का आयोजन 14 अक्तूबर से लेकर 16 नवंबर तक किया गया था।

Bihar STET 2025 Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आंसर की सेक्शन पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन संख्या, जन्मतिथि और रोल नंबर डालकर लॉगिन करें।
  • अब उस सवाल का चयन करें, जिसपर आपको आपत्ति दर्ज करानी है।
  • आपत्ति के समर्थन में मान्य स्त्रोत का हवाला दें।
  • जानकारी देने के बाद सबमिट लिंक पर क्लिक करें और फिर फीस भरें।
  • फीस जमा करने के बाद आपत्ति सबमिट कर लें।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article