एजुकेशन

12वीं के बाद NEET के बिना भी कर सकते हैं मेडिकल कोर्स, देखें बेस्ट ऑप्शन

Medical Course without NEET: अकसर छात्रों को लगता है कि मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना है तो नीट ही सिर्फ और सिर्फ एक ऑप्शन है। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। अगर आपको भी मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना है तो कई ऐसे कोर्सेज हैं, जिन्हें पूरा कर आप अपना सपना पूरा कर सकते हैं। इस लेख में चलिये जानते हैं उन कोर्सेज के बारे में...

Image

Medical Courses without NEET

Best Medical Courses Without NEET: मेडिकल फील्ड में जाना लाखों छात्रों का सपना होता है। मगर 12वीं के बाद अकसर छात्र नीट जैसे मुश्किल एग्जाम के बारे में सोचकर डर जाते हैं। कई छात्रों को लगता है कि मेडिकल लाइन में एंट्री पानी है तो नीट परीक्षा से होकर गुजरना ही होगा। मगर ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मेडिकल में जाने के लिए ऐसे कई कोर्सेज हैं, जिनके जरिये आप बिना नीट के भी एंट्री मार सकते हैं। चलिये जानते हैं इन कोर्सेजनर्स बनने के लिए वैसे तो कई सारे कोर्सेज उपलब्ध हैं मगर आप मुख्य रूप से ANM या फिर GNM और नर्सिंग ( चार साल की डिग्री) कर सकते हैं। आपकी योग्यता और लक्ष्य के आधार पर आप इनमें से किसी का भी चयन कर सकते हैं। के बारे में, जिनके जरिये छात्र बिना नीट के आपका फ्यूचर सेट कर सकते हैं।

लाखों छात्रों का सपना मेडिकल : Medical without NEET

मेडिकल फील्ड में जाना और फिर डॉक्टर बनकर अपने सपनों को उड़ान देना लाखों छात्रों का सपना होता है। मगर बेहद कंपीटीटिव पेपर है और नीट एग्जाम के पेपर के लिए 20-22 लाख छात्र हर साल फॉर्म भरते हैं मगर सीटें बेहद कम होती हैं। ऐसे में कंपीटिशन बेहद हाई होता है। इससे छात्रों में मेंटल प्रेशर काफी बढ़ जाता है। ये सब बातें सोचकर मेडिकल फील्ड में जाने का सपना सिर्फ सपना ही रह जाता है।

न्यूट्रीशियनिस्ट या फिर डायटीशियन : Nutritionist or Dietician

मगर जरूरी नहीं कि आपको नीट के बारे में ही सोचना है। अगर आप वाकई मेडिकल में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप कुछ कोर्सेज के बारे में सोच सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं न्यूट्रिशियनिस्ट की। BSc Nutritionist एक ऐसा कोर्स है, जिसे पूरा करने के बाद आप न्यूट्रीशनिस्ट या फिर डाइटीशियन बन सकते हैं। ये करियर बेहद अच्छा ऑप्शन है और इसे कंप्लीट करने के बाद आप अस्पतालों, हेल्थ सेंटर्स और जिम में फिटनेस की नौकरी के लिए आराम से अप्लाई कर सकते हैं।

न्यूट्रीशियनिस्ट है अच्छा ऑप्शन

PS: Canva

अगर आपको डायटीशियन या फिर फिटनेस कोच बनना है तो आप इसमें बैचलर डिग्री, मास्टर डिग्री या फिर सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए ग्रेजुएशन में आपके पास बीएससी या फिर संबंधित फील्ड में डिग्री होनी जरूरी है।

रेडियोलॉजी है शानदार विकल्प: BSc Radiology

बीएससी रेडियोलॉजी 3 साल का ऐसा प्रोग्राम है, जिसके जरिये इमेजिंग टेक्नीक्स का उपयोग करके रोगों का निदान किया जाता है। बैचलर ऑफ साइंस या फिर बीएससी रेडियोलॉजी का कोर्स 3 साल का होता है जिसमें रेडियोलॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, मैग्नेटिक रेसोनेंस इमेजिंग, कंप्यूटेड टोमोग्राफी, पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी जैसी तकनीकों की मदद से रोगों की पहचान और इलाज की साइंस है। इस फील्ड में मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है साथ ही करियर के बेस्ट ऑप्शन भी हैं।

रेडियोलॉजी में बना सकते हैं करियर

PS: CANVA

इस कोर्स को कंप्लीट करके आप रेडियोग्राफर, सीटी स्कैन टेक्नीशियन, एमआरआई टेक्नीशियन, अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन, रेडिएशन थेरेपिस्ट और यहां तक कि रेडियोलॉजी टीचर के रूप में भी काम कर सकते हैं।

नर्सिंग में कर सकते हैं मोटी कमाई : BSc Nursing Course

नर्सिंग एक ऐसा मेडिकल कोर्स है, जो बिना नीट के किया जा सकता है। इसे पूरा करने के बाद आपको अस्पतालों, क्लीनिक और हेल्थ सेंटर्स में नर्सिंग स्टाफ के रूप में नौकरी मिल सकती है। इसके अलावा आप कुछ सरकारी नौकरियों में भी अप्लाई कर सकते हैं। नर्स बनने के लिए वैसे तो कई सारे कोर्सेज उपलब्ध हैं मगर आप मुख्य रूप से ANM या फिर GNM और नर्सिंग ( चार साल की डिग्री) कर सकते हैं। आपकी योग्यता और लक्ष्य के आधार पर आप इनमें से किसी का भी चयन कर सकते हैं।

नर्सिंग में कमा सकते हैं अच्छा पैसा

PS: CANVA

भारत में नर्सिंग में अच्छा पैसा है मगर विदेशों में नर्स की अच्छी खासी डिमांड है और वहां आप इस फील्ड में अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। अमेरिका और यूके जैसे देशों में आप नर्सिंग में आपका सालाना पैकेज लाखों रुपये में हो सकता है।

बायोटेक्नोलॉजी है अच्छा विकल्प : Biotechnology course

अगर आपको लैब वर्क में इंट्रस्ट है तो आपके लिए बायोटेक्नोलॉजी भी काफी अच्छा ऑप्शन है। बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकैमिस्ट्री जैसे विषयों की पढ़ाई शामिल है। ये आपको करियर के काफी अच्छे ऑप्शन देता है। कंपनियों में एग्रीकल्चर, डेयरी, केमिकल्स, फार्मास्यूटिकल्स और कई अन्य फील्ड शामिल हैं। बायोटेक्नोलॉजी एक प्रोग्रामिंग कोर्स है, जिसके तहत कई सारे कोर्सेज और सिलेबस शामिल किए जा सकते हैं। इस स्ट्रीम में करियर बनाना है तो आप 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद भी ये कोर्सेज कर सकते हैं।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article