एजुकेशन

UP PCS Exam 2024: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा कल, एग्जाम सेंटर पर ना करें ये गलतियां, हो जाएंगे बाहर

UP PCS Exam 2024 Guidelines: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा कल यानी 22 दिसंबर 2024 को होने वाली है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले एग्जाम एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को अच्छे से चेक कर लें। एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाना है? एग्जाम सेंटर पर क्या नहीं करना है और परीक्षा के लिए ड्रेस कोड क्या है इसकी डिटेल्स यहां देख सकते हैं।

Image

UP PCS के लिए गाइडलाइंस

Photo : Twitter

UP PCS Exam 2024 Guidelines: यूपी पीसीएस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम सेंटर पर जाने से पहले एग्जाम एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को अच्छे से चेक कर लें। एग्जाम सेंटर पर क्या लेकर जाना है? एग्जाम सेंटर पर क्या नहीं करना है और परीक्षा के लिए ड्रेस कोड क्या है इसकी डिटेल्स यहां देख सकते हैं। बता दें कि यूपी पीसीएस प्रीलिम्स परीक्षा कल यानी 22 दिसंबर 2024 को होने वाली है।

यूपी पीसीएस परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा की डिटेल्स जरूर चेक कर लें। आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित (UP PCS New Exam Date) की जाएगी।

UP PCS Exam Guidelines: देखें एग्जाम सेंटर गाइडलाइंस

  • यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • UPPSC एडमिट कार्ड के माध्यम से उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र और उसके कोड की जानकारी प्राप्त होगी।
  • UPPSC PCS परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।
  • उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) की फोटोकॉपी और पासपोर्ट आकार की फोटो परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य होगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ निर्देशों का पालन करना होगा। पहले, उन्हें समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि किसी भी प्रकार की देरी से बचा जा सके।
  • परीक्षा में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को यूपीपीएससी एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र दिखाना होगा।

UP PCS Exam में ना करें ये गलतियां

यूपी पीसीएस परीक्षा केंद्र पर कुछ वस्तुएं जैसे कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, घड़ी आदि लाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। अगर कोई उम्मीदवार परीक्षा हॉल में इन चीजों का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही उसे परीक्षा देने से बैन भी किया जा सकता है।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article